School Closed : ऑरेंज अलर्ट के बीच वाराणसी जिला प्रशासन का बड़ा फैसला, बुधवार को कक्षा 1 से 8 तक सभी स्कूल बंद

वाराणसी। जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार, 19 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने वाराणसी समेत आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जनपद में हो रही बारिश और मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार अवकाश का आदेश केवल परिषदीय विद्यालयों तक सीमित नहीं रहेगा। कक्षा 1 से 8 तक संचालित परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा अन्य बोर्डों के सभी विद्यालयों पर यह आदेश समान रूप से लागू होगा।

सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में बुधवार 19 अगस्त को वाराणसी में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को स्कूल नहीं जाना होगा।

बारिश को देखते हुए प्रशासन सतर्क
वाराणसी में बारिश का सिलसिला जारी रहने और मौसम विभाग की चेतावनी के बीच प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 8 तक विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।