सावन सोमवार : रात 11 बजे के बाद भी जारी रहेगी नो एंट्री, गैरजनपद के वाहन वाराणसी की सीमा में नहीं कर सकेंगे प्रवेश, जानिये पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी
वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ और काशी के अन्य शिवालयों में दर्शन करने के लिए शिवभक्तों का रेला उमड़ेगा। भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुगम यातायात और दर्शन-पूजन के मद्देनजर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके रात 11 बजे खुलने वाली नो-एंट्री नहीं खोली जाएगी। गैर जनपद से आने वाले बड़े और व्यावसायिक वाहनों को जिले की सीमा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पुलिस ने लोगों से यातायात निर्देशों के पालन की अपील की है।
यातायात पुलिस के अनुसार श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के दृष्टिगत शनिवार से सोमवार की रात 11 बजे खुलने वाली नो-एंट्री नहीं खोली जाएगी। वाराणसी जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले बड़े और व्यावसायिक वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
पुलिस के अनुसार दूध, फल, सब्जी, दवा और अखबार की आपूर्ति करने वाले वाहनों को प्रतिबंध से मुक्त रखा जाएगा। पुलिस ने किसी प्रकार की असुविधा होने अथवा जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 7839856994 और ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 7317202020 पर संपर्क करने की अपील की है।