बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सतीश कुमार तिवारी, शशांक कुमार श्रीवास्तव महामंत्री निर्वाचित 

बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सतीश कुमार तिवारी अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं शशांक कुमार श्रीवास्तव महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा अन्य पदों पर पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर जीत की खुशियां मनाईं। 
 

वाराणसी। बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सतीश कुमार तिवारी अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं शशांक कुमार श्रीवास्तव महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा अन्य पदों पर पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर जीत की खुशियां मनाईं। 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कांत दीक्षित, उपाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण दुबे, संयुक्त सचिव (प्रशासन) शैलेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त सचिव (प्रशासन और पुस्तकालय) जितेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष-। दिलीप कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। 

इसके अलावा प्रबंध समिति (15 वर्ष से अधिक) के लिए अजित कुमार ओझा, अखिलेश कुमार पाण्डेय, आनंद कुमार, अनुराग द्विवेदी, ध्रुव नारायण पाण्डेय, वीरेंद्र सिंह यादव चुने गए। वहीं प्रबंध समिति( 15 वर्ष से कम) के लिए अजय कुमार पाण्डेय, अविनाश कुमार दीक्षित, गौतम कुमार सिंह,  कौशलेंद्र त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप यादव और विजेंद्र सिंह का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।