दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को किया नमन, पायलट के शीघ्र स्वास्थ्य के लिए मां गंगा से की प्रार्थना 

फ्लाई दुबई के कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को लेकर वाराणसी में भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि परिवार और काशीवासियों ने बाबा विश्वनाथ एवं मां गंगा से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। हालिया विमान हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने यात्रियों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 
 

वाराणसी। फ्लाई दुबई के कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को लेकर वाराणसी में भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि परिवार और काशीवासियों ने बाबा विश्वनाथ एवं मां गंगा से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। हालिया विमान हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने यात्रियों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने कठिन परिस्थिति में धैर्य और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया। उनकी भूमिका ने विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद की। उन्होंने कहा कि ऐसे साहस और जिम्मेदारी के प्रति सम्मान व्यक्त करना सभी के लिए प्रेरणादायक है।

दशाश्वमेध घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी कैप्टन मच्छार के साहस को नमन किया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मां गंगा के तट पर पूजा-अर्चना की गई। गंगा सेवा निधि परिवार की ओर से उनके जल्द स्वस्थ होकर लौटने की प्रार्थना की गई। कैप्टन मच्छर फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन हैं और उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई गई है।