दालमंडी में 254 बकायेदारों से 5.79 करोड़ बकाए की होगी वसूली, मकान ध्वस्त होने के बाद भी जमा करना होगा बकाया राजस्व  

दालमंडी सड़क चौड़ीकरण योजना के बीच बिजली निगम ने क्षेत्र के पुराने बिजली बकायेदारों से वसूली के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। दालमंडी क्षेत्र में कुल 254 बिजली संयोजन ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिन पर 5.79 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। वहीं बिजली चोरी के 29 मामलों में 38.09 लाख रुपये की देनदारी दर्ज है।
 

वाराणसी। दालमंडी सड़क चौड़ीकरण योजना के बीच बिजली निगम ने क्षेत्र के पुराने बिजली बकायेदारों से वसूली के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। दालमंडी क्षेत्र में कुल 254 बिजली संयोजन ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिन पर 5.79 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। वहीं बिजली चोरी के 29 मामलों में 38.09 लाख रुपये की देनदारी दर्ज है।

सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले कई मकान और परिसर टूटने के बाद भी उन पर दर्ज बिजली बिल और विद्युत चोरी के मामलों का बकाया खत्म नहीं होगा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से बकायेदारों की सूची तैयार कर नोटिस चस्पा कराई जा रही है। अब आरसी के जरिये वसूली कराई जा रही है। 

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार दालमंडी में कई ऐसे मकान और परिसर हैं, जिन पर लंबे समय से बिजली बिल का भारी बकाया है। मकान ध्वस्त होने या परिसर खाली होने से बकाया बिजली बिल अथवा राजस्व समाप्त नहीं होगा।