रविदास जयंती पर बनारस में रूट डायवर्जन, इन मार्गों पर नहीं जाएंगे वाहन

रविदास जयंती पर सीर गोवर्धन में रैदासियों की भीड़ उमड़ी है। वहीं शहर में कई स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। मुख्य शोभायात्रा जंगमबाड़ी से शुरू होकर मदनपुरा, सोनारपुरा, ब्राडवे तिराहा, गुरुधाम चौराहा, दुर्गाकुंड चौराहा, रविदास गेट, नगवां, भगवानपुर होते हुए रविदास मंदिर जाएगी। ऐसे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। रविदास मंदिर की तरफ वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। रूट डायवर्जन 12 फरवरी की दोपहर तीन बजे से 14 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करने की अपील की है।
 

वाराणसी। रविदास जयंती पर सीर गोवर्धन में रैदासियों की भीड़ उमड़ी है। वहीं शहर में कई स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। मुख्य शोभायात्रा जंगमबाड़ी से शुरू होकर मदनपुरा, सोनारपुरा, ब्राडवे तिराहा, गुरुधाम चौराहा, दुर्गाकुंड चौराहा, रविदास गेट, नगवां, भगवानपुर होते हुए रविदास मंदिर जाएगी। ऐसे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। रविदास मंदिर की तरफ वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। रूट डायवर्जन 12 फरवरी की दोपहर तीन बजे से 14 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करने की अपील की है।  

इन मार्गों पर लागू रहेगा रूट डायवर्जन 

भगवानपुर मोड़ से कोई भी वाहन रविदास मंदिर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को लंका मालवीय गेट की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

रमना चौकी तिराहा से किसी प्रकार का वाहन संत रविदास मंदिर तिराहा की तरफ नहीं जाएगा। वाहनों को डाफी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 

रविदास मंदिर तिराहा से रविदास मंदिर की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। वाहनों को रमना चौकी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 

हरसेवानंद तिराहा से कोई भी वाहन रविदास मंदिर की तरफ नहीं जाएगा। इन वाहनों को हर सेवानंद मंदिर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।   

बसों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन 

रामनगर चौराहा से वाराणसी की तरफ आने वाले सभी वाहनों को सामनेघाट पुल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रामनगर चौराहा से टेंगरा मोड़ की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो टेंगरा मोड़ हाईवे होकर गंतव्य को जाएंगे। 

सामनेघाट पुल पश्चिमी से समस्त प्रकार के वाहनों को नगवां चौकी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को हरसेवा नंद कॉलेज की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो हरसेवानंद कॉलेज होकर गंतव्य को जाएंगे। 

रविदास गेट से किसी भी प्रकार के वाहन को लंका थाना नगवा चौकी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को मालवीय गेट की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो मालवीय गेट चौराहा से होते हुए गंतव्य को जाएंगे। 

अमेठी कोठी तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को रविदास घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को दरिदास गेट/नगवा चौकी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो रविदास गेट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। 

नगवा चौकी से किसी भी प्रकार के वाहन को भगवानपुर मोड़ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को सामनेघाट की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो सामनेघाट होकर गंतव्य को जाएंगे।