पीएम के आगमन के मद्देनजर वाराणसी में दो दिन लागू रहेगा रूट डायवर्जन, जानिये पुलिस का ट्रैफिक प्लान 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर 28 अप्रैल को वाराणसी आएंगे। पीएम के आगमन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। 28 अप्रैल को 12 बजे दोपहर से 11 बजे रात तक प्रभावी रहेगा। 
 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर 28 अप्रैल को वाराणसी आएंगे। पीएम के आगमन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। 28 अप्रैल को 12 बजे दोपहर से 11 बजे रात तक प्रभावी रहेगा। 

पुलिस का डायवर्जन प्लान
प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर की तरफ से आने वाली समस्त बसें मोहनसराय अंडरपास होते हुए मुढ़ैला तिराहा तक आने दिया जाएगा, इन्हें मुढैला तिराहा से वापस कर दिया जाएगा। 

जौनपुर की तरफ से आने वाली समस्त बसों का संचालन हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहा तक होगा, काशी कृषक इंटर कॉलेज में पार्क किया जाएगा। रोडवेज और प्राइवेट बसों को ओवरब्रिज के ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 

गाजीपुर, आजमगढ़ की तरफ से आने वाली समस्त बसों का संचालन आजमगढ़ रिंग रोड अंडरपास चौराहा तक होगा। इन्हें आजमगढ़ रिंग रोड अंडरपास चौराहा से वापस कर दिया जाएगा। 

अमरा अखरी अंडरपास से कार्यक्रम में आने वाली बसों के अतिरिक्त समस्त रोडवेड व प्राइवेट बसों को भिखारीपुर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें मोहनसराय/डाफी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

चांदपुर चौराहा से कार्यक्रम में आने वाले बसों के अतिरिक्त समस्त रोडवेड व प्राइवेट बसों को लहरतारा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 

अन्य चार पहिया/मालवाहक वाहनों हेतु डायवर्जन प्लान
बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहा से वीवीआईपी के गमन से 2 घंटे पहले भारी वाहनों को शहर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें थाना बड़ागांव की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

भलेखा हनुमान मंदिर से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय समस्त वाहनों को गिलट बाजार की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

मुढैला तिराहा/चांदपुर चौराहा से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी वाहन को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 

बऊलिया तिराहा किसी भी वाहन को लहरतारा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें मोहनसराय की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

लहरतारा चौराहा से किसी भी वाहन को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें चांदपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

महमूरगंज ओवरब्रिज प्रारंभ स्थल, महमूरगंज की तरफ से किसी भी वाहन को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, उन्हें रथयात्रा चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

भिखारीपुर तिराहा से किसी भी वाहन को बीएलडब्ल्यू की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, उन्हें अमरा अखरी सुंदरपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

नरिया तिराहा से किसी भी वाहन को भिखारीपुर तिराहा की तरङ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें चितईपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

चितईपुर तिराहा से किसी भी वाहन को भिखारीपुर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें नरिया की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

सेंट्रल जेल तिराहा से किसी भी वाहन को फुलवरिया ओवरब्रिज, जेपी मेहता तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें शिवपुर चुंगी की तरफ डाय़वर्ट कर दिया जाएगा। 

भोजूबीर से किसी भी वाहन को सर्किट हाउस की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

काली मंदिर चौराहा से कोई भी वाहन पुलिस लाइन चौराहा की तरफ नहीं जाएगा, उन्हें पांडेयपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

बरेका में डायवर्जन 
किसी भी वाहन को वीवीआईपी रूट पर नहीं जाने दिया जाएगा। 
सेंट्रल मार्केट तिराहा से किसी भी वाहन को वीवीआईपी रूट/बरेका मेन गेट तथा बरेका गेस्ट हाउस की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 

वीवीआईपी आगमन/प्रस्थान के दौरान अधिकारी महोदय तिराहा से किसी भी वाहन को गेस्ट हाउस की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को सूर्य सरोवर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

डी-05 रेलवे क्रासिंग चौराहा से किसी भी वाहन कुंदन तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन एफसीआई गेट अथवा नाथूपुर की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। 

सूर्य सरोवर तालाब से किसी भी वाहन को अधिकारी महोदय तिराहा व सेंट्रल मार्केट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को पुलिस चौकी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

चेतना दिव्यांग विद्यालय तिराहा से किसी भी वाहन को इंटर कॉलेज चौराहा और कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें गोमती मार्केट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 

इंटर कॉलेज चौराहा से किसी भी वाहन को कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को कंदवा गेट और नाथूपुर क्रासिंग की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

आवास संख्या 756 के पास चौराहा से किसी भी वाहन को इंटर कॉलेज चौराहा व कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 

29 अप्रैल का डायवर्जन प्लान 

बाबतपुर चौकी तिराहा से वीवीआईपी आगमन/प्रस्थान से दो घंटे पहले भारी वाहनों व समस्त प्रकार के रोडवेज बसों प्राइवेट बसों को शहर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें बड़ागांव थाने की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

बाबतपुर हरहुआ चौराहा तक बीच में किसी भी भारी वाहन व बसों का संचालन हरहुआ रिंग रोड चौराहा से वाया रिंग रोड परमपुर अंडरपास से थाना लोहता होकर होगा। इन्हें किसी भी दशा में हरहुआ ओवरब्रिज पर नहीं जाने दिया जाएगा। 

अमरा अखरी अंडरपास से समस्त रोडवेज और प्राइवेट बसों को भिखारीपुर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें मोहनसराय डाफी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

हरहुआ रिंग रोड चौराहा से सभी बसों व बड़े वाहनों को वाया परमपुर अंडरपास से थाना लोहता होकर भेजा जाएगा। हरहुआ रिंग रोड चौराहा से किसी भी बड़े वाहन को बाबतपुर व गिलट बाजार की तरफ दो घंटे पूर्व किसी भी दशा में नहीं भेजा जाएगा। 

चांदपुर चौराहा व बऊलिया तिराहा से सभी रोडवेज और प्राइवेट बसों को फुलवरिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को मोहनसराय तथा लोहता की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 

पड़ाव चौराहा से राजघाट की तरफ आने वाले मालवाहकों का संचालन प्रातः 6 से 10 बजे तक बंद रहेगा। 

चार पहिया/आटो व ई-रिक्शा के लिए रूट डायवर्जन 
भलेखा हनुमान मंदिर से वीवीआईपी के आगमन-प्रस्थान के समय समस्त वाहनों को गिलट बाजार की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

मुढैला तिराहा से किसी भी वाहन को मंडुवाडीह चौराहा/चांदपुर चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें मोहनसराय की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

चांदपुर चौराहा से किसी भी वाहन को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें मोहनसराय की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

बऊलिया तिराहा से किसी भी वाहन को फुलवरिया ओवरब्रिज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, उन्हें चांदपुर चौराहा/लहरतारा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

मंडुवाडीह पुलिस चौकी तिराहा से किसी भी वाहन को मंडुवाडीह की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन मुढैला की तरफ डायवर्ट कर दिए जाएंगे। 

लहरतारा चौराहा से किसी भी वाहन को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें चांदपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

महमूरगंज ओवरब्रिज प्रारंभ स्थल, महमूरगंज की तरफ से किसी भी प्रकार के वाहन को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 

महमूरगंज पुलिस चौकी तिराहा से किसी भी वाहन को ककरमत्ता की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, उन्हें आकाशवाणी तिराहा, सनबीम स्कूल लहरतारा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

रथयात्रा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को महमूरगंज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें सिगरा चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

भिखारीपुर तिराहा से किसी भी वाहन को बरेका की तरफ नहीं जाने दिया जएगा। उन्गहें अमरा अखरी सुंदरपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

नरिया तिराहा से भिखारीपुर चौराहा व चितईपुर चौराहा से किसी भी वाहन को भिखारीपुर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें चितईपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

काली माता मंदिर चौराहा से किसी भी वाहन को पुलिस लाइन चौराहा की तरफ व पांडेयपुर ओवरब्रिज पर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें पांडेयपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

लकड़ीमंडी तिराहा से किसी भी वाहन को कैंट ओवरब्रिज के ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा। 

मरीमाई तिराहा से किसी भी वाहन को तेलियाबाग तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें अंध्रापुल, मलदहिया चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 

मलदहिया चौराहा से किसी भी वाहन को जय सिंह चौराहा/लहुराबीर चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें मरीमाई तिराहा/साजन तिराहा/इंग्लिशिया लाइन तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

पिशाचमोचन तिराहा से किसी भी वाहन को लहुलाबीर चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जएगा। उन्हें जय सिंह चौराहा होते हुए मलदहिया चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

थाना चेतगंज के सामने से किसी भी वाहन को लहुराबीर चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें बेनिया तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

अमर उजाला तिराहा से वीवीआईपी आगमन से 3 घंटे पहले से किसी भी टेंपो ट्रैवलर, आर्मेनिया बसें, क्रूजर आदि वाहनों को लहुराबीर, मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को लकड़ीमंडी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

विश्वेश्वरगंज तिराहा से चार पहिया वाहन मैदागिन की तरफ नहीं जाएंगे। उन्हें गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

मच्छोदरी तिराहा से किसी भी वाहन को विश्वेश्वरगंज तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को राजघाट की तरफ भेजा जाएगा। 

भदऊचुंगी तिराहा से किसी भी वाहन को भैंसासुर घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को राजघाट/गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 
राजघाट पुल, सूजाबाद की तरफ से मालवाहकों का संचालन सुबह 10 बजे से बंद रहेगा। 

गोदौलिया चौराहा से किसी भी वाहन को मैदागिन चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 

सोनारपुरा तिराहा से चार पहिया वाहन व जंगमबाड़ी से दो पहिया वाहन को गोदौलिया चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 

बरेका में डायवर्जन 
सिनेमा हाल तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन वीवीआईपी रूट पर नहीं जाने दिया जाएगा। 

वीवीआईपी आगमन/प्रस्थान के दौरान सेंट्रल मार्केट तिराहा से किसी भी वाहन वीवीआईपी रूट/बरेका मेन गेट, बरेका गेस्ट हाउस की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 

वीवीआईपी आगमन/प्रस्थान के समय अधिकारी महोदय तिराहा से किसी भी वाहन को गेस्ट हाउस की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को सूर्य सरोवर तालाब की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

वीवीआईपी आगमन/प्रस्थान के दौरान डी-05 रेलवे क्रासिंग चौराहा से किसी भी वाहन को कुंदन तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को एफसीआई गेट/नाथूपुर की तरफ भेजा जाएगा। 

वीवीआईपी आगमन/प्रस्थान के दौरान डी-05 रेलवे क्रासिंग चौराहा से किसी भी वाहन को सिनेमा हाल तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को एफसीआई गेट/डी-05 रेलवे क्रासिंग की तरफ भेज दिया जाएगा। 

सूर्य सरोवर तालाब से किसी भी वाहन को अधिकारी महोदय तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को पुलिस चौकी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

चेतना दिव्यांग विद्यालय तिराहा से किसी भी वाहन को इंटर कालेज चौराहा व कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को गोमती मार्केट की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

इंटर कॉलेज चौराहा से किसी भी वाहन को कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 

गोमती मार्केट से किसी भी वाहन को कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को कंदवा गेट और नाथूपुर क्रासिंग की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

आवास संख्या 756 के पास चौराहा से किसी भी वाहन को इंटर कॉलेज चौराहा व कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।