रथयात्रा मेले को लेकर वाराणसी में रूट डायवर्जन, प्रमुख मार्गों प्रभावित रहेगा वाहनों का आवागमन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें पुलिस का ट्रैफिक प्लान
वाराणसी। तीन दिवसीय रथयात्रा मेले के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने वाराणसी में रूट डायवर्जन लागू किया है। इसके तहत भेलूपुर, रथयात्रा, कमच्छा समेत प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक प्लान का पालन करने की अपील की है।
आंतरिक रूट डायवर्जन प्लान
भेलूपुर चौराहा से रथयात्रा चौराहा की तरफ जाने वाले समस्त वाहनों को कमच्छा तिराहा से खोजवा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो साई मंदिर, आकाशवाणी तिराहा होते हुए महमूरगंज के रास्ते गंतव्य को जाएंगे।
नीमाबाई तिराहा से रथयात्रा चौराहा की तरफ जाने वाले वाहनों को हनुमान मंदिर तिराहा (रथयात्रा) से आशीर्वाद हॉस्पिटल मोड़ की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो आकाशवाणी तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
गुरुबाग तिराहा से रथयात्रा चौराहा की तरफ जाने वाले समस्त वाहनों को नीमामाई तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो हनुमान मंदिर तिराहा (रथयात्रा) आशीर्वाद हॉस्पिटल मोड़ से होकर गंतव्य को जाएंगे।
आशीर्वाद हॉस्पिटल मोड़, महमूरगंज से किसी भी प्रकार के वाहनों को रथयात्रा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें आकाशवाणी तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो आकाशवाणी तिराहा, महमूरगंज तिराहा और मंडुवाडीह चौराहा होकर गंतव्य को जाएंगे।
सिगरा चौराहा से रथयात्रा चौराहा की तरफ जाने वाले समस्त वाहनों को सिगरा चौराहा से महमूरगंज की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो महमूरगंज तिराहा/मंडुवाडीह चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
आकाशवाणी तिराहा से रथयात्रा की तरफ जाने वाले समस्त वाहनों को सिगरा चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो सिगरा होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने पर रथयात्रा की तरफ जाने वाले समस्त वाहनों को बीएचयू चौराहा, मंडुवाडीह चौराहा, इंग्लिशिया लाइन तिराहा एवं सिगरा चौराहा से डायवर्ट कराया जाएगा।
सिगरा चौराहा, आकाशवाणी तिराहा, नीमामाई तिराहा के समीप कार, ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक, पैडल रिक्शा व सभी प्रकार के वाहनों को मेला के लिए निर्धारित पार्किंग (मोतीझील, आकाशवाणी) में ही पार्क किया जाएगा।
वाह्य रूट डायवर्जन प्लान
सिगरा चौराहा से भारी वाहनों (ट्रक/बस) को रथयात्रा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें आकाशवाणी तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो महमूरगंज तिराहा/मंडुवाडीह चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
आकाशवाणी तिराहा से भारी वाहनों (ट्रक/बस) को रथयात्रा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें सिगरा चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
कमच्छा तिराहा से भारी वाहनों (च्रक/बस) को रथयात्रा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें भेलूपुर, ब्रॉडवे तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो बीएचयू चौराहा, भिखारीपुर तिराहा और मंडुवाडीह चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
रथयात्रा मेले के दृष्टिगत वाहन प्रवेश वर्जित क्षेत्र
आकाशवाणी तिराहा से आशीर्वाद हॉस्पिटल मोड़ से रथयात्रा चौराहा तक।