काशी जोन में फेरबदल: चौकी इंचार्ज समेत तीन दरोगाओं के तबादले, जानिये कौन कहां गया
पुलिस महकमे में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बुधवार को तीन उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
Mar 26, 2026, 09:53 IST
वाराणसी। पुलिस महकमे में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बुधवार को तीन उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
काल भैरव मंदिर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पांडेय को जैतपुरा थाने में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, लंका थाने में तैनात उप निरीक्षक अभय नारायण सिंह को कालभैरव मंदिर चौकी का नया इंचार्ज बनाया गया है।
इसके अलावा लंका थाने के ही एसआई आदित्य सिंह को सुंदरपुर चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।