मेहनत को सम्मान, लगन की पहचान कर योगी सरकार ने विद्यार्थियों को सम्मानित करके हौसलों को दिया उड़ान 

मेहनत को सम्मान, लगन की पहचान करके योगी सरकार ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करके उनके हौसलों को उड़ान दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन, लखनऊ में मुख्य आयोजन किया गया था। जिसमे प्रदेश की मेरिट सूची में छठवाँ स्थान प्राप्त करने वाले  पी.एम. श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, हाईस्कूल के छात्र सूर्यदीप प्रजापति को भी सम्मानित किया। लखनऊ में आयोजित इस  सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण  वाराणसी स्थित सर्किट हाउस सभागार में दिखाया गया, जहाँ मौजूद विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और अधिकारियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान का साक्षी बनकर उनके उत्साह और उपलब्धियों की सराहना की। 
 

हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों हुए सम्मानित 

राज्य स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति-पत्र, मेडल, टैबलेट और ₹1,00,000 की प्रोत्साहन राशि दी गई

मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं ₹21,000 का पुरस्कार प्रदान किया गया

योगी सरकार द्वारा दिया गया टैबलेट और ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि मेरी पढ़ाई और फीस में काफी मददगार साबित होगी- सूर्यदीप प्रजापति  

मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन, लखनऊ में आयोजित समारोह का सजीव प्रसारण सर्किट हाउस सभागार में दिखाया गया

वाराणसी। मेहनत को सम्मान, लगन की पहचान करके योगी सरकार ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करके उनके हौसलों को उड़ान दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन, लखनऊ में मुख्य आयोजन किया गया था। जिसमे प्रदेश की मेरिट सूची में छठवाँ स्थान प्राप्त करने वाले  पी.एम. श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, हाईस्कूल के छात्र सूर्यदीप प्रजापति को भी सम्मानित किया। लखनऊ में आयोजित इस  सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण  वाराणसी स्थित सर्किट हाउस सभागार में दिखाया गया, जहाँ मौजूद विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और अधिकारियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान का साक्षी बनकर उनके उत्साह और उपलब्धियों की सराहना की। 


माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 में वाराणसी के विद्यार्थियों ने  प्रेरणादायक उपलब्धि  हासिल की। वाराणसी में हाईस्कूल परीक्षा में परीक्षा परिणाम 91.49 प्रतिशत था। वहीं इण्टरमीडिएट परीक्षा में परीक्षा का परिणाम 79.41 प्रतिशत रहा। ये आँकड़े केवल परीक्षा परिणाम या सफलता की कहानी नहीं बताते, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता, अनुशासन और बेहतर भविष्य के लिए मेहनत करने का जज़्बा लगातार मजबूत हो रहा है।

सम्मान समारोह में काशी का नाम रोशन करने वाले पी.एम.श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के मेधावी छात्र सूर्यदीप प्रजापति की चर्चा विशेष रूप से रही, जिन्होंने प्रदेश की मेरिट सूची में छठवाँ स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया। एक साधारण छात्र से प्रदेश स्तर की पहचान तक का यह सफर मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन, लखनऊ में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया, जिसने न केवल छात्र बल्कि पूरे वाराणसी को गौरवान्वित किया।

जिला स्तरीय हाईस्कूल मेरिट सूची में भी कई विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से नई पहचान बनाई। मानसी यादव और अंशिका यादव ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान, शिवम कुमार ने तीसरा , आराध्या बरनवाल ने चौथा , अमन मौर्य ने पांचवा और आंचल पटेल ने छठा स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रियांशु यादव, प्रिंस पाल और आरती विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से सातवा  स्थान हासिल किया था । इन विद्यार्थियों की सफलता यह साबित करती है कि अवसर मिलने पर प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती।


सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में अदिति सिंह ने राज्य स्तर पर तृतीय स्थान तथा राम तिवारी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया। दोनों मेधावी छात्र-छात्राएं संत अतुलानन्द कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर, वाराणसी एवं संत अतुलानन्द आवासीय अकादमी, शिवपुर, वाराणसी से संबंधित हैं।

सर्किट हाउस, वाराणसी में आयोजित सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें साक्षी, वैशाली मौर्य, रितु वर्मा, अंजलि प्रजापति, अरुण वर्मा, आयुषी सिंह, करिश्मा राय, शिव सिंह, सावन एवं नेहा यादव शामिल हैं।  मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र, मेडल और ₹21,000 की सम्मान राशि प्रदान की गई। वहीं राज्य स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति-पत्र, मेडल, टैबलेट और ₹1,00,000 की प्रोत्साहन राशि दी गई। यह सम्मान इस विश्वास को मजबूत करता है कि मेहनत और प्रतिभा की पहचान समाज में सकारात्मक बदलाव लाती है।


सर्किट हाउस, वाराणसी में आयोजित सम्मान समारोह में राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्य, विधायक पिंडरा डॉ. अवधेश सिंह,  महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक, वाराणसी मण्डल,  दिनेश सिंह तथा जिला विद्यालय निरीक्षक, वाराणसी भोलेंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

वर्जन  

सम्मान पाकर ऐसा लग रहा है जैसे एक सपना सच हो गया हो। यह सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि हम जैसे विद्यार्थियों के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा है। मेरा सपना इंजीनियर बनने का है। योगी सरकार द्वारा दिया गया टैबलेट और ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि मेरी पढ़ाई और फीस में काफी मददगार साबित होगी।  

सूर्यदीप प्रजापति   
हाई स्कूल ,प्रदेश मेरिट सूची में छठवाँ स्थान प्राप्त छात्र