रामनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा असलहा तस्कर, दो पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद 

रामनगर पुलिस ने बावन बीघा मैदान के नाथूपुर जाने वाले कच्चे रास्ते से शातिर असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी लेने पर दो पिस्टल, दो मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। तस्कर ने अवैध असलहा बिहार के मुंगेर से खरीदा था, जिसे बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान पुलिस ने धर-दबोचा। 
 

वाराणसी। रामनगर पुलिस ने बावन बीघा मैदान के नाथूपुर जाने वाले कच्चे रास्ते से शातिर असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी लेने पर दो पिस्टल, दो मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। तस्कर ने अवैध असलहा बिहार के मुंगेर से खरीदा था, जिसे बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान पुलिस ने धर-दबोचा। 

काशी जोन के एडीसीपी वैभव बांगर ने बताया कि रामनगर पुलिस को सूचना मिली कि बुलेट सवार अवैध असलहा लेकर पीएसी तिराहे से दुर्गामंदिर की तरफ जा रहा है। इस पर पुलिस एक्टिव हुई और घेरेबंदी कर बुलेट सवार को पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से दो पिस्टल, दो मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पकड़ा गया तस्कर नितेश पांडेय थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ भीटी का निवासी है। 

 

पुलिस को पूछताछ में असलहा तस्कर ने बताया कि उसने बिहार के मुंगेर से अवैध असलहे खरीदे थे। जिससे असलहा खरीदा उसका नाम नहीं पता, सप्लायर ने उसे खेत में लाकर असलहा दिया था। बताया कि असलहा बेचने के लिए आया था, लेकिन ग्राहक के न आने की वजह से वापस टेंगरा मोड़ अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। 

युवक ने बताया कि वह अवैध असलहे की खरीद-बिक्री का काम पहले से करता आ रहा है। इससे जो पैसे मिलते हैं, उससे अपने शौक पूरे करने के लिए खर्च करता है। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही।
<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/lJAX1VgAQAY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/lJAX1VgAQAY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">