रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य राजीव कुमार ने किया बरेका का निरीक्षण, तकनीकी नवाचारों की सराहना

बरेका में शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य (रेल भंडार) राजीव कुमार ने दौरा कर विभिन्न उत्पादन इकाइयों और तकनीकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बरेका कर्मशाला के एएसआरएस वार्ड, एमएस वार्ड, टीओटी-37 वार्ड, एचएलएस-39 वार्ड, जे-56 वार्ड तथा लोको फ्रेम शॉप का गहन अवलोकन किया। उन्होंने बरेका के तकनीकी नवाचारों को सराहा। 
 

वाराणसी। बरेका में शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य (रेल भंडार) राजीव कुमार ने दौरा कर विभिन्न उत्पादन इकाइयों और तकनीकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बरेका कर्मशाला के एएसआरएस वार्ड, एमएस वार्ड, टीओटी-37 वार्ड, एचएलएस-39 वार्ड, जे-56 वार्ड तथा लोको फ्रेम शॉप का गहन अवलोकन किया। उन्होंने बरेका के तकनीकी नवाचारों को सराहा। 

उन्होंने लोको निर्माण प्रक्रिया, आधुनिक तकनीकी नवाचारों और उत्पादन गुणवत्ता की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्यों में अपनाई जा रही नई तकनीकों और उत्पादन क्षमता के बारे में अवगत कराया। श्री राजीव कुमार ने विभिन्न विभागों के कार्यों की सराहना करते हुए गुणवत्ता और दक्षता बनाए रखने पर जोर दिया।

दौरे के दौरान उन्होंने कर्मशाला परिसर स्थित आम के बगीचे में पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण तथा सतत ऊर्जा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कारखाना भ्रमण के बाद प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बरेका के इतिहास, लोको निर्माण प्रक्रिया, तकनीकी उपलब्धियों और उत्पादन संबंधी प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर मुख्य सामग्री प्रबंधक मुख्यालय विकास प्रसाद, मुख्य सामग्री प्रबंधक-लोको अमित वर्मा, मुख्य सामग्री प्रबंधक-इंजन आरआरके सिंह, मुख्य सामग्री प्रबंधक-सामान्य सुनील आर. नंदनकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।