रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा, दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, बहन-भाइयों को होगी सहूलियत 

रक्षाबंधन पर रेलवे की ओर से दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे की पहल से भाई-बहनों को आवागमन में सुविधा होगी। 
 

वाराणसी। रक्षाबंधन पर रेलवे की ओर से दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे की पहल से भाई-बहनों को आवागमन में सुविधा होगी। 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 04012/04011 दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस दिल्ली से 27 अगस्त की रात 9.10 बजे चलकर गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, हरदी, लखनऊ होते हुए अगले दिन 11.45 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। 

वापसी में 04011 वाराणसी से 28 अगस्त को सुबह 7.50 बजे से चलकर अगले दिन सुबह 10.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे।