आज वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, काशीवासियों को देंगे 6300 करोड़ की सौगात, 163 विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी आएंगे। पीएम बरेका में जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं काशी की प्रबुद्ध महिलाओं से संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र को 6332.08 करोड़ की 163 योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 1054.69 करोड़ की 50 योजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ की 113 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके साथ ही पीएम मोदी बनास (अमूल) से जुड़े प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 105 करोड़ रुपये का बोनस भी ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
लोकार्पित होने वाली विकास परियोजनाएं
-काली माता मंदिर से रिंग रोड तक वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग के 4 लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य – 277.43 करोड़
-19 संपर्क ग्राम मार्गों का निर्माण – 11.68 करोड़
-सारनाथ रेल मार्ग पर कज्जाकपुरा के पास रेलवे लिंक संख्या 23-ए पर आरओबी – 144.53 करोड़
-कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर आरओबी-12 सी का निर्माण – 51.39 करोड़
-कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, आराजीलाइन में शैक्षिक भवन एवं बालिका छात्रावास – 4.18 करोड़
-36वीं बटालियन पीएसी, में 100 व्यक्तियों की क्षमता वाले बैरकों का निर्माण कार्य – 6.87 करोड़
-सुगम्य भारत योजना के अंतर्गत मार्कण्डेय महादेव मंदिर में रैंप का निर्माण – 0.83 करोड़
-सुगम्य भारत योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन ऑफिस में लिफ्ट – 0.32 करोड़
-पिसौर में कल्याण मंडप का निर्माण – 4.71 करोड़
-संत कबीर प्राकट्य स्थल का पर्यटन विकास – 6.53 करोड़
-सारनाथ के पास सारंगनाथ मंदिर का पर्यटन विकास – 2.92 करोड़
-संत रविदास पार्क, नागवा का सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण कार्य – 2.75 करोड़
-चंद्रवती घाट का पुनर्विकास – 7.58 करोड़
--हरहुआ एवं भवानीपुर में 500 मीट्रिक टन गोदाम का निर्माण – 1.98 करोड़
-जिला इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण –0.83 करोड़
-जल जीवन मिशन के अंतर्गत 30 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का निर्माण – 88.97 करोड़
-शहर में 23 विद्यालय भवनों के मरम्मत एवं पुनरुद्धार कार्य स्मार्ट कक्षाओं सहित – 4.63 करोड़
-यूपी कॉलेज ग्राउंड, में सिंथेटिक हॉकी टर्फ मैदान का निर्माण एवं विकास – 8.37 करोड़
-सीएचसी चोलापुर में 50 बेड अस्पताल का निर्माण – 3.01 करोड़
-आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास एवं लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, का मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य – 6.11 करोड़
-रामनगर में सीएसआर के अंतर्गत वृद्धाश्रम (100 बेड) का निर्माण – 24.59 करोड़
-सीएसआर के अंतर्गत बेलारी, जखीनी, ठठरा, चितईपुर एवं लालपुर में राजकीय विद्यालयों का पुनर्विकास – 1.95 करोड़
-भगवानपुर में 55 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण – 308.09 करोड़
-ग्राउंड/रूफटॉप माउंटेड सोलर पावर प्लांट (1 मेगावाट), डब्ल्यूटीपी भेलूपुर – 7.58 करोड़
-वाराणसी में जिला/मंडल होमगार्ड कार्यालय का निर्माण – 4.63 करोड़
-सारनाथ में केंद्रीय तिब्बती विश्वविद्यालय में सोवा रिग्पा भवन का निर्माण – 45.91 करोड़
-ट्रॉमा सेंटर, आईएमएस, बीएचयू में रोबोटिक असिस्टेड नी सर्जिकल सिस्टम एवं माइक्रोबायोलॉजी लैब उपकरणों की स्थापना – 24.41 करोड़
-डोर-टू-डोर संग्रहण विस्तार एवं वाहन फ्लैग-ऑफ – राशि उल्लेखित नहीं
-2 नए ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण –1.80 करोड़
शिलान्यास होने वाली विकास परियोजनाएं
-71 संपर्क ग्राम मार्गों का निर्माण – 116.46 करोड़
-एसएसपीजी में 500 बेड वाले मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण – 315.48 करोड़
-198 बेड अस्पताल का पुनर्विकास एवं रीमॉडलिंग कार्य – 113.88 करोड़
-ग्राम पंचायत जगतपुर में भूमिगत जल निकासी निर्माण कार्य – 0.99 करोड़
-मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत अस्सी घाट पर मैकेनाइज़्ड पार्किंग निर्माण – 9.84 करोड़
-थाना बड़ागांव में महिला पुलिस चौकी काउंसलिंग सेंटर भवन – 1.06 करोड़
-वाराणसी जनपद में नगर निगम कार्यालय भवन – 97.00 करोड़
-100 बेडेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण – 34.97 करोड़
-रामनगर में राजकीय बाल आश्रय गृह एवं किशोर न्याय बोर्ड भवन – 14.91 करोड़
-सेवापुरी के बराडीह गांव में सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय – 24.51 करोड़
-दशाश्वमेध घाट पर पर्यटन सुविधाओं का नवीनीकरण एवं विकास – 8.28 करोड़
-दशाश्वमेध घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर घाट तक घाटों पर पर्यटन सुविधाओं का नवीनीकरण एवं विकास – 6.16 करोड़
-गोला घाट से नमो घाट तक घाटों पर पर्यटन सुविधाओं का नवीनीकरण एवं विकास – 6.18 करोड़
-अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट तक घाटों पर पर्यटन सुविधाओं का नवीनीकरण एवं विकास – 6.15 करोड़
-अस्सी घाट से रविदास घाट तक घाटों पर पर्यटन सुविधाओं का नवीनीकरण एवं विकास – 8.24 करोड़
-अस्सी घाट पर पर्यटन सुविधाओं का नवीनीकरण एवं विकास – 6.21 करोड़
राज्य हिंदी संस्थान के मुख्य भवन एवं छात्रावास का मरम्मत एवं निर्माण कार्य – 10.65 करोड़
-गंजारी गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु नया 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र निर्माण – 13.85 करोड़
-वाराणसी बाईपास फोरलेन मार्ग के दोनों ओर सर्विस रोड – 121.28 करोड़
-इंटीग्रेटेड मंडलीय कार्यालय भवन का निर्माण – 150.36 करोड़
-जखीनी एवं लेढ़ुआई, वाराणसी में साधन सहकारी समिति पर 100 मीट्रिक टन गोदाम का निर्माण – 0.98 करोड़
-अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत सीवरेज (6) एवं जलापूर्ति अवसंरचना (7) सहित कुल 13 परियोजनाएं – 1582.99 करोड़
-पंडित दीनदयाल उपाध्याय मल्टी-ट्रैकिंग (15 किमी) कार्य, जिसमें गंगा नदी पर नए रेल-सह-सड़क पुल का निर्माण शामिल – 2464.46 करोड़
-बीएचयू में अय्यर बॉयज हॉस्टल का निर्माण – 57.66 करोड़
-भोजूबीर में मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण – 3.99 करोड़
-नगर निगम परिसर, में कमर्शियल कम ऑफिस स्पेस का निर्माण – 4.67 करोड़
-शहर के 5 स्थानों पर वाटर क्वालिटी ट्रीटमेंट कार्य – 18.03 करोड़
-8 तालाबों/कुंडों का जीर्णोद्धार – 2.72 करोड़
-लीगेसी वेस्ट निस्तारण कार्य – 53.15 करोड़
-6 नए ट्रांसफर स्टेशनों का निर्माण – 22.27 करोड़