पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर आएंगे वाराणसी, बरेका में हो सकती है जनसभा, काशीवासियों को देंगे सौगात 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर 28 अप्रैल को वाराणसी आ सकते हैं। बरेका में पीएम की जनसभा प्रस्तावित है। इस दौरान काशीवासियों को हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। बनकर पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण होगा। वहीं कई नई परियोजनाओं की नींव रखी जाएगी। पीएम के आगमन के मद्देनजर प्रशासन तैयारी में जुटा है। पीएम बरेका में रात्रि विश्राम के बाद 29 अप्रैल को रवाना होंगे। 
 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर 28 अप्रैल को वाराणसी आ सकते हैं। बरेका में पीएम की जनसभा प्रस्तावित है। इस दौरान काशीवासियों को हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। बनकर पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण होगा। वहीं कई नई परियोजनाओं की नींव रखी जाएगी। पीएम के आगमन के मद्देनजर प्रशासन तैयारी में जुटा है। पीएम बरेका में रात्रि विश्राम के बाद 29 अप्रैल को रवाना होंगे। 

पीएम बाबतपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से बरेका पहुंच सकते हैं। ऐसे में एयरपोर्ट से बरेका तक की सड़कों को चमकाने का काम पीडब्ल्यूडी को दिया गया है। विभाग के अभियंता सड़कों का सर्वे कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। 

उच्चाधिकारियों ने विभागाध्यक्षों से परियोजनाओं की सूची मांगी है। लिस्ट पीएमओ भेजी जाएगी। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा। लोकार्पण और शिलान्यास वाली परियोजनाओं की सूची तैयार करने में सावधानी बरती जा रही है। पीएम के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं।