वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री, जन आक्रोश रैली में आधी आबादी से होंगे रूबरू, काशीवासियों को 6300 करोड़ के परियोजनाओं की देंगे सौगात

 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार की शाम वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पीएम बरेका में जनआक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं काशीवासियों को 6300 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम के आगमन के मद्देनजर वाराणसी में प्रशासन अलर्ट है। 

प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से बरेका स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। वहां जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में 40 से 50 हजार महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। पीएम काशीवासियों को 6300 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें शिलान्यास और लोकार्पण शामिल हैं। पूरी हो चुकी परियोजनाएं जनता को समर्पित होंगी। वहीं कई नई परियोजनाओं की नींव रखी जाएगी। 

प्रधानमंत्री बरेका में काशी की प्रबुद्ध महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। वहीं बरेका में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री मंगलवार की सुबह श्री काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए बरेका से श्री काशी विश्वनाथ धाम तक पांच स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं। दर्शन-पूजन के बाद पीएम गंतव्य के लिए रवाना होंगे। पीएम के आगमन को लेकर भाजपाजनों और महिलाओं में खासा उत्साह है।



देखें वीडियो

allowfullscreen