अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर काशी में तेज हुईं तैयारियां 

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर नटराज की नगरी काशी में तैयारियां तेज हो गई हैं। योगी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में योग के व्यापक प्रसार और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक स्तर पर तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की रूपरेखा तैयार कर ली है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" निर्धारित की गई है।  
 

योगी सरकार ग्रामीण क्षेत्रो में ब्लॉक स्तर पर तीन दिवसीय योग शिविर का कर रही आयोजन 

8 ब्लॉक पर 3 दिन तक सुबह 7 बजे से लगेगा योग शिविर 

12 से 14 जून तक कॉमन योग प्रोटोकॉल का दिया जायेगा प्रशिक्षण

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की थीम होगी " स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग"  

वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर नटराज की नगरी काशी में तैयारियां तेज हो गई हैं। योगी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में योग के व्यापक प्रसार और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक स्तर पर तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की रूपरेखा तैयार कर ली है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" निर्धारित की गई है।  

सभी 8 ब्लॉकों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आयोजन से पहले वाराणसी के सभी 8 विकास खंडों हरहुआ, काशी विद्यापीठ, आराजी लाइन,चिरईगांव, बड़ागांव, चोलापुर, सेवापुरी व पिण्डरामें प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा  12 से 14 जून तक ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। हर ब्लॉक में एक महिला और एक पुरुष प्रशिक्षक ग्रामीणों को योग सिखाएंगे। 

सुबह 7 बजे से शुरू होगा कॉमन योग प्रोटोकॉल
क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ अरविन्द कुमार  ने बताया कि सभी ब्लॉकों पर 12 से 14 जून को सुबह 7 बजे से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। शिविर में उपस्थित होने वाले प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों को खंड विकास अधिकारी के निर्देशानुसार 'कॉमन योग प्रोटोकॉल' का विस्तृत प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सरकार का उद्देश्य इस अभियान के जरिए ग्रामीण इलाकों के बुजुर्गों और युवाओं को योग के प्रति जागरूक करना है, ताकि "स्वस्थ वृद्धावस्था" के संकल्प को जमीन पर उतारा जा सके।