प्रमोद कुमार का साइबर मुख्यालय तबादला, वरूणा जोन के नए डीसीपी बनाए गए आईपीएस राजेश पांडेय, गौरव बंसवाल को पुलिस लाइन का अतिरिक्त प्रभार
डीसीपी वरूणा जोन/मुख्यालय और पुलिस लाइंस रहे आईपीएस प्रमोद कुमार का तबादला साइबर मुख्यालय के लिए कर दिया गया है। उनके स्थान पर आईपीएस राजेश कुमार पांडेय को वरूणा जोन का पुलिस उपायुक्त और मुख्यालय बनाया गया है।
Sep 22, 2026, 08:56 IST
वाराणसी। डीसीपी वरूणा जोन/मुख्यालय और पुलिस लाइंस रहे आईपीएस प्रमोद कुमार का तबादला साइबर मुख्यालय के लिए कर दिया गया है। उनके स्थान पर आईपीएस राजेश कुमार पांडेय को वरूणा जोन का पुलिस उपायुक्त और मुख्यालय बनाया गया है।
डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल को डीसीपी काशी जोन के साथ-साथ डीसीपी पुलिस लाइंस का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजेश कुमार पांडेय नवागंतुक आईपीएस हैं। उनके सामने अपराध नियंत्रण, तस्करी और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने की चुनौती होगी।