नदेसर में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 गिरफ्तार, 1.45 लाख रुपये बरामद, कैंट पुलिस और एसओजी-2 की संयुक्त कार्रवाई

कमिश्नरेट पुलिस की ओर से अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट पुलिस और एसओजी-2 की संयुक्त टीम ने सोमवार को जुआ खेलने के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर नदेसर स्थित कम्फर्ट इन होटल के पास खाली प्लॉट में की। मौके से जुए में इस्तेमाल किए जा रहे 96,500 रुपये मालफड़, 48,900 रुपये जामा तलाशी के साथ 52 खुले ताश के पत्ते और ताश की नौ नई गड्डियां बरामद की गईं।
 

वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस की ओर से अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट पुलिस और एसओजी-2 की संयुक्त टीम ने सोमवार को जुआ खेलने के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर नदेसर स्थित कम्फर्ट इन होटल के पास खाली प्लॉट में की। मौके से जुए में इस्तेमाल किए जा रहे 96,500 रुपये मालफड़, 48,900 रुपये जामा तलाशी के साथ 52 खुले ताश के पत्ते और ताश की नौ नई गड्डियां बरामद की गईं।

पुलिस के अनुसार, सोमवार की दोपहर तीन बजे छापेमारी के दौरान आरोपित हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। इस मामले में कैंट थाने में मुकदमा संख्या 0540/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने भग्गू पुत्र स्व. सलीम, निवासी नदेसर, चौकी के पीछे, थाना कैंट, विष्णु पुत्र रामपाल, निवासी खरबूजा शहीद, थाना कैंट, यश पुत्र अखिलेश गोस्वामी, निवासी के-66/64ए, लोहटिया, थाना कोतवाली, राहुल पुत्र अनिल, खरबूजा शहीद, थाना कैंट, विशाल पुत्र करताली, निवासी सदर बाजार, बहादुर शहीद छावनी परिसर, थाना कैंट, राजा यादव निवासी पांडेयपुर नई बस्ती, थाना लालपुर-पांडेयपुर,अजय पुत्र स्व. चिरंजीव, निवासी नदेसर पोखरा, पुलिस चौकी के पीछे, थाना कैंट को गिरफ्तार किया। 


इसके अलावा शिकारी पुत्र सुदर्शन डोम, निवासी चकपरीद, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर, सूरज पुत्र बाबा, निवासी अंबेडकर नगर कॉलोनी, बहादुर शहीद सदर बाजार, थाना कैंट, धीरज पुत्र भोला कुमार, निवासी खरबूजा शहीद, थाना कैंट, राजन पुत्र पप्पू, निवासी कटरा कछवा रोड चौराहा, थाना मिर्जामुराद, बाबू पुत्र परवेज, निवासी नदेसर पोखरा, पुलिस चौकी के पीछे, थाना कैंट, निखिल कुमार पुत्र कल्लू, निवासी अंबेडकर नगर कॉलोनी, थाना कैंट, जयराम पुत्र अजय, निवासी घोड़ा अस्पताल के बगल में, छोटी मलदहिया, थाना चेतगंज, राज पुत्र दिलीप, निवासी हरिजन बस्ती, विनायक प्लाजा के सामने, बड़ी मलदहिया को गिरफ्तार किया गया है।