भदऊचुंगी पर थम गया पीएम मोदी का काफिला, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, कार से बाहर निकलकर पीएम ने किया जनता का अभिवादन 

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री जब पुलिस लाइन से सड़क मार्ग द्वारा नमो घाट की ओर रवाना हुए तो रास्ते में जगह-जगह लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भदऊचुंगी के पास हजारों की संख्या में लोग सड़क के दोनों ओर खड़े होकर प्रधानमंत्री की एक झलक पाने का इंतजार करते रहे। इस दौरान पूरा इलाका ‘हर-हर महादेव’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा।
 

पुलिस लाइन से नमो घाट जाते समय जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, समर्थकों का उत्साह देख कार से बाहर निकले प्रधानमंत्री

वाराणसी। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री जब पुलिस लाइन से सड़क मार्ग द्वारा नमो घाट की ओर रवाना हुए तो रास्ते में जगह-जगह लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भदऊचुंगी के पास हजारों की संख्या में लोग सड़क के दोनों ओर खड़े होकर प्रधानमंत्री की एक झलक पाने का इंतजार करते रहे। इस दौरान पूरा इलाका ‘हर-हर महादेव’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा।

भदऊचुंगी पहुंचते ही थम गया काफिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला जैसे ही भदऊचुंगी के पास पहुंचा, सड़क किनारे मौजूद लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कोई मोबाइल से तस्वीरें खींच रहा था तो कोई वीडियो बनाकर इस पल को यादगार बनाने में जुटा था। लोगों की भारी भीड़ और उनके उत्साह को देखते हुए प्रधानमंत्री ने अपना काफिला रुकवाया। इसके बाद वह कार से बाहर निकले और हाथ हिलाकर सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

प्रधानमंत्री को अपने बीच देखकर समर्थकों का उत्साह और बढ़ गया। लोग लगातार नारे लगाते रहे और उनकी एक झलक पाने के लिए आगे बढ़ने की कोशिश करते नजर आए। सड़क किनारे खड़े लोगों ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘मोदी-मोदी’ के उद्घोष के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

‘विश्वनाथ की नगरी में मोदी जी का स्वागत है’
भदऊचुंगी के पास स्वागत के दौरान काशी की धार्मिक पहचान और लोगों का उत्साह एक साथ दिखाई दिया। समर्थक ‘विश्वनाथ की नगरी में मोदी जी का स्वागत है’ के नारे लगाते रहे। प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। उनके इस अंदाज से स्वागत करने पहुंचे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों से निकलकर सड़क किनारे पहुंच गए थे। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए। लोगों ने प्रधानमंत्री के सामने आवाज लगाकर रोड शो की सराहना भी की।


मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल भी रहीं साथ
प्रधानमंत्री के स्वागत के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी उनके साथ मौजूद रहीं। पुलिस लाइन से नमो घाट तक मार्ग के विभिन्न स्थानों पर लोगों की मौजूदगी ने पूरे रास्ते को उत्सवी माहौल में बदल दिया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रधानमंत्री का काफिला आगे बढ़ता रहा और समर्थक हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते रहे।