काशी में 20 घंटे रहेंगे पीएम, 6200 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, प्रबुद्ध महिलाओं से करेंगे संवाद, बाबा विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दो दिवसीय दौरा एक बार फिर शहर के लिए खास होने जा रहा है। 28 अप्रैल को काशी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री करीब 20 घंटे तक शहर में रहेंगे और इस दौरान महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं प्रबुद्ध महिलाओं से संवाद करेंगे। पीएम काशीवासियों को 6200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। दूसरे दिन पीएम बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद गंतव्य को रवाना होंगे। प्रशासन और भाजपा ने उनके दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दो दिवसीय दौरा एक बार फिर शहर के लिए खास होने जा रहा है। 28 अप्रैल को काशी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री करीब 20 घंटे तक शहर में रहेंगे और इस दौरान महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं प्रबुद्ध महिलाओं से संवाद करेंगे। पीएम काशीवासियों को 6200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। दूसरे दिन पीएम बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद गंतव्य को रवाना होंगे। प्रशासन और भाजपा ने उनके दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को दोपहर बाद बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे बरेका स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। पीएम नारी शक्ति वंदन के तहत महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं काशी की चुनिंदा प्रबुद्ध महिलाओं के साथ संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री काशीवासियों को 6200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। 

प्रधानमंत्री बरेका में रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं 29 अप्रैल की सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह बीजेपी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद गंतव्य के लिए रवाना होंगे। आयोजन को लेकर भाजपा और प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मंच पर मौजूद रहेंगे। पीएम के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट है। एसपीजी ने वाराणसी में डेरा डाल दिया है। वहीं कमिश्नरेट पुलिस भी पीएम के आगमंन को लेकर पूरी सतर्कता बरत रही है।