एनएमसी कार्ड से रोपवे में सफर कर सकेंगे यात्री, वाराणसी में 35वीं बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले

शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल की 35वीं बैठक मंगलवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) से रोपवे में सफर करने, बसों में कार्ड से भुगतान और सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
 

सिटी ट्रांसपोर्ट की बसों में कार्ड से भुगतान की सुविधा, शहरवासियों को मिलेगा एकीकृत परिवहन व्यवस्था का लाभ

वाराणसी। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल की 35वीं बैठक मंगलवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) से रोपवे में सफर करने, बसों में कार्ड से भुगतान और सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि एनसीएमसी कार्ड के माध्यम से यात्री बसों के साथ-साथ रोपवे में भी सफर कर सकेंगे। इससे यात्रियों को परिवहन के विभिन्न साधनों में एकीकृत भुगतान व्यवस्था का लाभ मिलेगा। कार्ड के उपयोग से यात्रा के दौरान भुगतान की प्रक्रिया आसान बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

250 नई बसों के संचालन की तैयारी
बैठक में शहर की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 250 नई बसों के संचालन की योजना पर भी चर्चा हुई। इसके लिए बीएसआरटीसी, आरटीओ, बाईपास, मोहनसराय और आशापुर सहित विभिन्न स्थानों पर बसों के लिए पार्किंग और चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जमीन चिह्नित की गई है।

इसके अलावा इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और चार्जिंग सुविधाओं के विस्तार पर भी विचार किया गया। अधिकारियों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार काम करने के निर्देश दिए गए।

बसों में स्वच्छता और रखरखाव पर जोर
बैठक में बसों की साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बसों में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और परिवहन सेवाओं का संचालन निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित किया जाए।

नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का होगा विस्तार
एनसीएमसी कार्ड से यात्रियों को बसों में किराया भुगतान के साथ अन्य परिवहन सेवाओं का लाभ देने की योजना है। बैठक में इस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा की गई। बैठक में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुगम, सुविधाजनक और आधुनिक बनाने के लिए विभिन्न प्रस्तावों की समीक्षा की गई।