जिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर मरीजों को मिलेगा ओआरएस, जल्द बनेगा कोल्ड रूम
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में ओपीडी के बाहर मरीजों को ओआरएस मिलेगा। गर्मी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी कक्ष के बाहर ओआरएस काउंटर की शुरुआत की गई है। वहीं जल्द ही कोल्ड रूम भी बनाने की योजना है।
Apr 18, 2026, 10:48 IST
वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में ओपीडी के बाहर मरीजों को ओआरएस मिलेगा। गर्मी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी कक्ष के बाहर ओआरएस काउंटर की शुरुआत की गई है। वहीं जल्द ही कोल्ड रूम भी बनाने की योजना है।
दरअसल, ओआरएस लेने के लिए मरीजों को दवा काउंटर की लंबी लाइन में लगना पड़ता था। इससे समय अधिक लगता था। लोगों की समस्या को देखते हुए सीएमएस डॉ. आरएस राम ने बताया कि गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन और लू के खतरों को देखते हुए ओपीडी कक्ष के ठीक बाहर नया काउंटर खोला गया है।
अस्पताल परिसर में कोल्ड रूम बनाने की भी योजना है। ताकि भीषण गर्मी और लू का प्रकोप झेलकर अस्पताल पहुंचे मरीजों को कोल्ड रूम की सुविधा मिलेगी।