जश्न-ए-आजादी : 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा बनारस, तिरंगे की रोशनी से जगमग हुईं सरकारी इमारतें, देखिये तस्वीरें ...

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरा बनारस देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे के तीन रंगों की रोशनी से सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों और प्रमुख इमारतों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। डीआरएम कार्यालय, कैंट स्टेशन, बनारस स्टेशन, बरेका समेत अन्य भवनों की रोशनी देखते ही बन रही थी। शाम ढलते ही जगमगाती इमारतों ने शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। तिरंगे की रोशनी से सजे भवनों को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखा। स्वतंत्रता दिवस के जश्न से पहले ही काशी का माहौल देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से सराबोर हो उठा।
 

वाराणसी। 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरा बनारस देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे के तीन रंगों की रोशनी से सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों और प्रमुख इमारतों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। डीआरएम कार्यालय, कैंट स्टेशन, बनारस स्टेशन, बरेका समेत अन्य भवनों की रोशनी देखते ही बन रही थी। शाम ढलते ही जगमगाती इमारतों ने शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। तिरंगे की रोशनी से सजे भवनों को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखा। स्वतंत्रता दिवस के जश्न से पहले ही काशी का माहौल देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से सराबोर हो उठा।

देखिये तस्वीरें ...