श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को बाबा विभिन्न स्वरूपों में देंगे दर्शन 

बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रधान ज्योतिर्लिंगों श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन उपलब्ध कराने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। योगी सरकार के निर्देशन में मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और निर्बाध दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटा है सावन के प्रत्येक सोमवार को बाबा विश्वनाथ का विशेष श्रृंगार अलग-अलग दिव्य स्वरूपों में किया जाएगा, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होगी।  इस वर्ष महादेव का अति प्रिय मास सावन 30 जुलाई (सोमवार) से शुरू होकर 28 अगस्त  को समाप्त होगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रावण मास की तैयारियों को लेकर मंगलवार बैठक संपन्न हुई। 
 

बाबा विश्वनाथ का प्रत्येक सोमवार को उनके अलग-अलग स्वरूपों का किया जाएगा श्रृंगार 

श्री काशी विश्वनाथ धाम में शिव भक्तो के सुगम दर्शन और सुरक्षा के लिए योगी सरकार दृढ़ संकल्पित

शिव भक्तों के सुगम दर्शन के लिए योगी सरकार कर रही  चाक-चौबंद व्यवस्था

महादेव का अति प्रिय मास श्रावण,30 जुलाई से शुरू होकर  28 अगस्त को  होगा  समाप्त 


वाराणसी। बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रधान ज्योतिर्लिंगों श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन उपलब्ध कराने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। योगी सरकार के निर्देशन में मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और निर्बाध दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटा है सावन के प्रत्येक सोमवार को बाबा विश्वनाथ का विशेष श्रृंगार अलग-अलग दिव्य स्वरूपों में किया जाएगा, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होगी।  इस वर्ष महादेव का अति प्रिय मास सावन 30 जुलाई (सोमवार) से शुरू होकर 28 अगस्त  को समाप्त होगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रावण मास की तैयारियों को लेकर मंगलवार बैठक संपन्न हुई। 


हर सोमवार को होगा बाबा का अलग-अलग स्वरूप में श्रृंगार

सावन में पूरी काशी शिवमय हो जाती है। श्रावण माह के सभी सोमवार को बाबा अपने विभिन्न स्वरूपों में दर्शन देंगे। प्रत्येक सोमवार को उनके अलग-अलग स्वरूपों में श्रृंगार किया जाएगा।  श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि इस वर्ष सावन के सभी सोमवार को बाबा का श्रृंगार उनके अलग-अलग स्वरूपों का किया जायेगा।  इसके अलावा 27-अगस्त को पड़ने वाली पूर्णिमा को झूला श्रृंगार किया जायेगा। बाबा के दर्शन के लिए आने वाले भक्त प्रत्येक सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ का निम्न स्वरूपों का दर्शन कर पाएंगे। 

03-08-2026 (प्रथम सोमवार): श्री शंकर स्वरुप श्रृंगार

10-08-2026 (द्वितीय सोमवार): गौरी-शंकर (शंकर-पार्वती) श्रृंगार

17-08-2026 (तृतीय सोमवार): अर्धनारीश्वर श्रृंगार

24-08-2026 (चतुर्थ सोमवार): रुद्राक्ष श्रृंगार

मंदिर प्रशासन के अनुसार सावन में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छता तथा दर्शन व्यवस्था को और अधिक मजबूत  किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से मंगलवार को तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न हुआ।