वाराणसी में NEET री-एग्जाम रविवार को, 47 सेंटरों पर परीक्षा देंगे 25 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

वाराणसी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के री-एग्जाम को लेकर जिले में पूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वाराणसी में कुल 47 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 25 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जिला अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता और सुचारु आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर परीक्षा समय के अनुसार फुल ड्रेस रिहर्सल भी आयोजित किया जाएगा।
 
देशभर में कल 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक यह री-एग्जाम आयोजित होगा। मूल परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद NTA ने इसे रद्द कर दिया था। CBI जांच में NTA के अंदरूनी लोगों सहित कई गिरफ्तारियां हुईं, जिसके बाद छात्रों में व्यापक आक्रोश और चिंता देखी गई। इस बार NTA ने सुरक्षा को और मजबूत किया है, जिसमें मॉक ड्रिल, CCTV निगरानी, पैरामिलिट्री फोर्स और एयर फोर्स की मदद शामिल है।

पिछले सालों की तरह इस बार भी NEET पेपर लीक विवाद ने पूरे परीक्षा तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए थे। लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित करने वाले इस घोटाले के बाद सरकार ने टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया ताकि फर्जी पेपर और अफवाहें न फैलें। वाराणसी सहित देशभर के केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच छात्र अब अंतिम री-एग्जाम की तैयारी में जुटे हैं।

जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक चैनलों से ही जानकारी लें और अफवाहों से बचें। NEET के इस री-एग्जाम के नतीजे मेडिकल और डेंटल कोर्सेस में प्रवेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे, खासकर ऐसे समय में जब परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर फिर से भरोसा कायम करने की कोशिश की जा रही है।