बिंदु माधव वार्ड में नीलकंठ तिवारी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

 

वाराणसी। पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने शुक्रवार को 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान के 69वें दिन बिंदु माधव वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।

सुबह बिंदु माधव वार्ड पहुंचने पर पार्षद कनक लता मिश्रा, स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद डॉ. तिवारी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की और नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ वार्ड की गलियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर गली की पटिया उखड़ी और ऊबड़-खाबड़ मिली। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। वहीं, एक स्थान पर जर्जर भवन का मलबा गली में पड़ा मिलने से रास्ता बाधित था। विधायक ने जोनल अधिकारी को मलबा तत्काल हटाकर आवागमन सुचारु कराने के निर्देश दिए।

वार्ड भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने स्वच्छता और अन्य समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। इस दौरान लोगों ने ‘स्वच्छ काशी-सुंदर काशी’ और ‘काशी ने ठाना है, काशी को स्वच्छ बनाना है’ के नारे लगाए।

कार्यक्रम में महानगर मंत्री सुनील यादव, महानगर उपाध्यक्ष संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, पार्षद कनक लता मिश्रा, रोशन गुजराती, लकी भारद्वाज, मनोज यादव, पंकज चतुर्वेदी, संतोष सालारपुरकर, दीपक मौर्य समेत भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

देखें तस्वीरें और वीडियो


<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/WQUamjePDF8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/WQUamjePDF8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">