नाटी इमली का भरत मिलाप : आज होगा चारों भाइयों का मिलन, उमड़ेगी लाखों की भीड़, इन मार्गों पर लागू रहेगा रूट डायवर्जन
वाराणसी। 14 वर्षों के वनवास के बाद शुक्रवार को चारों भाइयों का मिलन होगा। इस अद्भुत पल का साक्षी बनने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ेगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
इन मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन
पिपलानी कटरा तिराहा से किसी प्रकार के वाहनो को नाटी इमली की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन वाहनो को मैदागिन चौराहा/लहुराबीर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
वीसी आवास से किसी प्रकार के वाहनो को नाटी इमली की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन वाहनो को लकडमण्डी तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
रामकटोरा चौराहा से अन्नपूर्णा रेस्टोसेन्ट / बोउलिया बाग गली से किसी प्रकार के वाहनो को नाटी इमली की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन वाहनो को प्रदीप होटल कट की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
चौकाघाट पुलिस चौकी के पास काली माता मन्दिर तिराहा से किसी प्रकार के वाहनो को नाटी इमली की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन वाहनो को गोलगड्डा तिराहा/चौकाघाट चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
लेबर चौराहा से नाटी ईमली की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनो को पानी टंकी चौकाघाट पुलिस चौकी की तरफ वापस कर दिया जायेगां।
लोहटिया तिराहे से डीएवी कॉलेज होते हुये नाटी ईमली की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनो को मैदागिन या कबीरचौरा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
दारानगर तिराहे से डीएवी कॉलेज होते हुये नाटी ईमली की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं जाने दिया जायेगा।