जनआक्रोश महिला सम्मेलन में दिखी नारी शक्ति, पीएम को सुनने उमड़ी आधी आबादी, महिलाएं बोलीं- मोदी की वजह से मिला सम्मान

बरेका में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में मंगलवार को नारी शक्ति का दम दिखा। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए शहर के साथ ही दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से महिलाओं का हुजून उमड़ पड़ा। इससे पूरा पंडाल ठसाठस भरा नजर आया। वहीं काफी संख्या में महिलाएं बाहर खड़ी होकर पीएम का संबोधन सुनती नजर आईं। महिलाओं ने पीएम के प्रति आभार जताया। बोलीं मोदी की वजह से सदियों बाद महिलाओं को सम्मान मिला। 
 

वाराणसी। बरेका में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में मंगलवार को नारी शक्ति का दम दिखा। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए शहर के साथ ही दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से महिलाओं का हुजून उमड़ पड़ा। इससे पूरा पंडाल ठसाठस भरा नजर आया। वहीं काफी संख्या में महिलाएं बाहर खड़ी होकर पीएम का संबोधन सुनती नजर आईं। महिलाओं ने पीएम के प्रति आभार जताया। बोलीं मोदी की वजह से सदियों बाद महिलाओं को सम्मान मिला। 

प्रशासन और आयोजकों ने पहले करीब 40 हजार महिलाओं के आने की संभावना जताई थी, लेकिन वास्तविक भीड़ इस अनुमान से काफी अधिक रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग 55 से 60 हजार महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गईं। मैदान की क्षमता पूरी होने के बाद भी महिलाएं सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में खड़ी रहीं और प्रधानमंत्री की एक झलक पाने तथा उनका संबोधन सुनने का इंतजार करती नजर आईं।

स्थानीय पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह भीड़ प्रधानमंत्री के प्रति जनता के अपार समर्थन को दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता का यह विश्वास भविष्य में भी कायम रहेगा। कार्यक्रम स्थल पर पहुंची महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। हाथों में बैनर और पोस्टर लिए महिलाएं “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” और “योगी जिंदाबाद” के नारे लगाती रहीं। कई महिलाएं सुबह से ही स्थल पर पहुंचकर प्रधानमंत्री के आगमन का इंतजार कर रही थीं।

काशी निवासी नीतू राणा ने बताया कि वे प्रधानमंत्री को सुनने के उद्देश्य से आई थीं, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण उन्हें अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि वे कई घंटों तक बाहर खड़ी रहीं, लेकिन दूर से ही प्रधानमंत्री को देखने का अवसर मिलना भी उनके लिए गर्व की बात है। जया केशरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की वजह से महिलाओं को आज इतना सम्मान मिल रहा है। सदियों बाद महिलाओं को सम्मान और अधिकार मिले हैं। न जाने कितनी सरकारें आईं और कितनी सरकारें गई, लेकिन कभी किसी ने हमारे लिए कभी इतना सोचा ही नहीं। अन्य महिलाओं में भी पीएम के कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखा।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/JDqkY55kzwU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/JDqkY55kzwU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">