मानसून से पहले नगर निगम की दावों की खुली पोल, लंका क्षेत्र में सीवर हो रहा ओवरफ्लो

 
वाराणसी। मानसून से पहले नगर निगम क्षेत्र के सभी सीवर और नालों की सफाई करने का दावा करने वाली नगर निगम के इन दावों की पोल लंका क्षेत्र में खुलती हुई नजर आ रही है। लंका थाना क्षेत्र के पास विगत कई महीनों से सीवर ओवर फ्लो हो रहा है। सीवर का गंगा पानी सड़क पर बहने लगा है। ऐसे में बारिश शुरू होने से दुश्वारियां भी बढ़ गई है। आने जाने वाले राहगीरों स्थानीय लोगों को इसके दुर्गंध से होकर जाना पड़ रहा है। नगर निगम के दावों की पोल खोलती लंका क्षेत्र के ओवर फ्लो होते सीवर को लेकर स्थानीय लोगो में आक्रोश व्याप्त है। 
लंका क्षेत्र में ओवर फ्लो हो रहे सीवर को लेकर स्थानीय लोग काफी परेशान है। स्थानीय लोगो की माने तो शहर में स्वच्छता के बड़े - बड़े होर्डिंग लगाए जाते है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। शहर का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र लगे जानें वाले लंका में सीवर ओवरफ्लो कई महीनों से हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद अधिकारी सुध नहीं ले रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है, कि अधिकारियों के संज्ञान में सीवर ओवर फ्लो होने के बावजूद समस्या का समाधान करने के बजाए सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। 
लंका थाने के पास ओवरफ्लो हो रहे सीवर को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या के समाधान के नाम पर सिर्फ नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी खानापूर्ति हो रहा है। ऐसे में यदि अधिकारी और कर्मचारी समस्या का समाधान नहीं करते हैं तो आने वाले दिनों में दुश्वारियां बढ़ती ही जाएंगी। लोगों ने बताया कि बारिश होने के बाद क्षेत्र में पानी भर जाता है, सीवर ओवरफ्लो होने के बाद यह समस्या और भी गहरा जाएगी और क्षेत्र में रहना भी दुर्भर जाएगा।