वाराणसी की गलियों में भोजपुरिया अंदाज में दिखे सांसद मनोज तिवारी, रिक्शा चलाया और जलेबी का लिया स्वाद

दिल्ली से सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी रविवार को वाराणसी में बिल्कुल भोजपुरिया अंदाज में नजर आए। कभी रिक्शा चलाते, कभी वेटर बनकर काम करते तो कभी जलेबी का स्वाद लेते दिखे। उनके इस अलग अंदाज को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी अपने नए एल्बम की शूटिंग के सिलसिले में काशी पहुंचे हैं।
 

गोदौलिया चौराहे पर रिक्शा चलाते नजर आए भोजपुरी अभिनेता, नए एल्बम की शूटिंग के लिए काशी पहुंचने की चर्चा

वाराणसी। दिल्ली से सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी रविवार को वाराणसी में बिल्कुल भोजपुरिया अंदाज में नजर आए। कभी रिक्शा चलाते, कभी वेटर बनकर काम करते तो कभी जलेबी का स्वाद लेते दिखे। उनके इस अलग अंदाज को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी अपने नए एल्बम की शूटिंग के सिलसिले में काशी पहुंचे हैं।

वाराणसी के प्रसिद्ध गोदौलिया चौराहे पर मनोज तिवारी सिर पर गमछा बांधकर रिक्शा चलाते नजर आए। इस दौरान उन्होंने रिक्शे पर सवारी भी बैठाई। आम दिनों में अपनी राजनीतिक और गायकी की वजह से चर्चा में रहने वाले मनोज तिवारी को इस अंदाज में देखकर लोग हैरान रह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उनके इस रूप को देखने में दिलचस्पी दिखाई।

कभी वेटर तो कभी नाविक और गाइड की भूमिका
वाराणसी में मनोज तिवारी के अलग-अलग अंदाज देखने को मिले। उन्होंने वेटर का काम करने के साथ रिक्शा चलाया और नाव भी चलाई। इसके अलावा गाइड की भूमिका निभाते हुए भी नजर आए। उनके इन रूपों ने काशी की गलियों और स्थानीय जीवन से जुड़ी गतिविधियों को एक अलग रंग दिया।

इस दौरान मनोज तिवारी वाराणसी की मशहूर जलेबी का स्वाद लेते भी दिखाई दिए। काशी के खानपान और यहां की पारंपरिक जीवनशैली के बीच उनका यह अंदाज लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। मनोज तिवारी ने अलग-अलग काम करते हुए एक घंटे में 10 हजार रुपये से अधिक की कमाई भी की।