बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में माइक्रोबायोलॉजी लैब स्थापित, 24 घंटे में मिल जाएगी रिपोर्ट
वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में बनकर तैयार माइक्रोबायोलॉजी लैब 15 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। यहां गंभीर मरीजों के खून की कई तरह की जांच की जाएगी। रिपोर्ट तीन घंटे से 24 घंटे के अंदर मोबाइल पर मिल जाएगी। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी सहूलियत होगी।
माइक्रोबायोलॉजी से जुड़ी जांच के लिए सैंपल लेकर आईएमएस बीएचयू निदेशक कार्यालय स्थित माइक्रोबायोलॉजी लैब में जाना पड़ता था। हर दिन 50 से अधिक मरीज ओपीडी से सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज जाते हैं। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों के सैंपल लेकर पैरामेडिकल स्टॉफ जाते हैं।
ट्रामा सेंटर में माइक्रोबायोलॉजी लैब बनकर तैयार हो गई है। चिकित्सकों के अनुसार लैब की स्थापना गंभीर मरीजों की जांच में आसानी होगी। उनके खून में संक्रमण के कारण और उसके नियंत्रण की जानकारी भी मिल सकेगी। 15 अप्रैल से इसकी शुरुआत हो जाएगी। ओएनजीसी की मदद से यह लैब तैयार की गई है।