मणि मंदिर : अन्नकूट पर 2500 से अधिक भक्त प्रभु के लिए तैयार करेंगे पकवान, 56 भोग की सजेगी झांकी, इस बार बारकोड वाली थालियों का इस्तेमाल 

अन्नकूट पर्व पर नौ नवंबर को दुर्गाकुंड स्थित मणि मंदिर में गृहस्थों की रसोई में तैयार पकवानों की झांकी सजाई जाएगी। इसके लिए 2500 से अधिक गृहस्थ अपने घरों में प्रभु के लिए पकवान तैयार करेंगे। इस बार बारकोड वाली थालियों का इस्तेमाल किया जाएगा। मंदिर की ओर से भक्तों को थालियां उपलब्ध कराई जाएगी। दूसरे दिन मंदिर में बने भोग के प्रसाद के साथ थाली लौटाई जाएगी। 
 

वाराणसी। अन्नकूट पर्व पर नौ नवंबर को दुर्गाकुंड स्थित मणि मंदिर में गृहस्थों की रसोई में तैयार पकवानों की झांकी सजाई जाएगी। इसके लिए 2500 से अधिक गृहस्थ अपने घरों में प्रभु के लिए पकवान तैयार करेंगे। इस बार बारकोड वाली थालियों का इस्तेमाल किया जाएगा। मंदिर की ओर से भक्तों को थालियां उपलब्ध कराई जाएगी। दूसरे दिन मंदिर में बने भोग के प्रसाद के साथ थाली लौटाई जाएगी। 

धर्मसंघ के महामंत्री पं. जगजीतन पांडेय ने बताया कि सामाजिक समरसता का संदेश देने वाली इस परंपरा की शुरुआत वर्ष 2022 में धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की सद्प्रेरणा से हुई थी। इस परंपरा से जुड़ने के लिए हर साल बड़ी संख्या में सनातनी उत्साह के साथ सहभागिता कर रहे हैं। पिछले साल करीब 2500 भक्तों ने अपने घरों में तैयार पकवान प्रभु को भोग के रूप में अर्पित किए थे। इस बार भी भक्तों में खासा उत्साह है। 

भक्त थाली प्राप्त करने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। इस बार पहले से ही भक्तों से पंजीकरण फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। इसके बाद हर थाली पर बार कोड लगाया जाएगा, जिससे उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके। 

56 प्रकार के व्यंजनों का लगेगा भोग
अन्नकूट पर धर्मसंघ की ओर से 151 क्विंटल प्रसाद का भोग तैयार किया जाएगा। इसके लिए करीब 25 कारीगर सोमवार से जुट गए हैं। भोग में 56 प्रकार के व्यंजन शामिल होंगे। इससे प्रभु के 56 भोग की झांकी सजाई जाएगी। मंदिर मंडप में लड्डुओं से तैयार मंदिर आकर्षण का केंद्र होगा।