टैटू से खुली चोरी की परतें, मंडुवाडीह पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा, 6 लाख का माल बरामद, पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम 

मंडुआडीह थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक चर्चित चोरी की घटना का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच से छह लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की इस उपलब्धि से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है। पकड़े गए चोर टैटू गैंग के हैं। डीसीपी प्रमोद कुमार ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।  
 

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक चर्चित चोरी की घटना का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच से छह लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की इस उपलब्धि से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है। पकड़े गए चोर टैटू गैंग के हैं। डीसीपी प्रमोद कुमार ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।

 

डीसीपी ने बताया कि मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली स्थित नई बस्ती में 22 और 23 मई की रात बंद पड़े एक मकान को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। मकान मालिक परिवार सहित बाहर गए हुए थे। इसी दौरान बदमाशों ने घर के ताले तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

मंडुवाडीह पुलिस और सर्विलांस टीम को मामले के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई। जांच के दौरान टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रियांशु सोनकर उर्फ बाबू सोनकर और सचिन रावत के रूप में हुई है। दोनों लंका थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 37 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी के सामान और चोरी की गई नकदी बरामद की है।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार एक आरोपी के खिलाफ 13 जबकि दूसरे के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों की हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। मामले में गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

 

जांच के दौरान एक रोचक तथ्य यह भी सामने आया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के हाथों पर एक जैसे टैटू बने हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह की पहचान का हिस्सा हो सकता है। इसी कारण पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच यह गिरोह फिलहाल “टैटू गैंग” के नाम से चर्चा में है। चोरी की वारदात का सफल खुलासा करने और शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने पर पुलिस विभाग ने मंडुआडीह थाना पुलिस और सर्विलांस टीम को 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।
<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/wGYcEpnc5cs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/wGYcEpnc5cs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">