विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, वाराणसी के 45 निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 45 निरीक्षकों का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की मंजूरी के बाद पुलिस महानिदेशक मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
 

वाराणसी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 45 निरीक्षकों का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की मंजूरी के बाद पुलिस महानिदेशक मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय के आदेश के तहत वाराणसी कमिश्नरेट से स्थानांतरित निरीक्षकों को प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, गौतमबुद्धनगर और आगरा भेजा गया है। यह कार्रवाई आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन संबंधी स्थानांतरण नीति के तहत की गई है। इसके दायरे में ऐसे अधिकारी आए हैं, जिन्होंने एक जनपद में तीन वर्ष की अवधि पूरी कर ली है अथवा 31 मई 2027 तक यह अवधि पूरी करने वाले हैं।

प्रयागराज कमिश्नरेट में मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, अरूण कुमार तिवारी, विजय कुमार शुक्ला, दिनेश कुमार यादव, कृष्ण प्रताप यादव, सुनील कुमार सिंघल, सधुवन राम, अजीत कुमार वर्मा, अरविंद कुमार सरोज, दुर्गा सिंह, संजय कुमार मिश्रा, ज्ञानेश त्रिपाठी, नंद किशोर मिश्रा, प्रवीण कुमार सिंह, राजकिशोर पांडेय, जितेंद्र कुमार यादव और शिवधारी को तैनाती दी गई है।

गोरखपुर जोन में राजबहादुर मौर्य, विमल कुमार मिश्रा, राजू सिंह, विवेक कुमार और कृष्ण चंद्र मिश्रा को भेजा गया है। लखनऊ कमिश्नरेट में शिवाकांत मिश्रा, प्रमोद कुमार पांडेय, उदयवीर सिंह, अजय राज वर्मा, राकेश पाल, राजकुमार, जितेंद्र यादव, सत्य प्रकाश, प्रदीप कुमार मौर्य, राजू कुमार और गोपाल कन्हैया को नई तैनाती मिली है।

इसी तरह मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी को आगरा कमिश्नरेट और दयाशंकर सिंह व विमल प्रकाश को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट भेजा गया है। अतुल सिंह को लखनऊ जोन, राजबहादुर मौर्य को गोरखपुर जोन तथा उमेशचंद विश्वकर्मा, दयाराम, शाजेब, राकेश कुमार गौतम, वीरेंद्र कुमार सोनकर, सुमित्रा देवी, योगेंद्र प्रसाद और संजय द्विवेदी को कानपुर कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है।