काशी पहुंची माधुरी दीक्षित, देखी दशाश्वमेध घाट की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती 

बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित गुरुवार को वाराणसी पहुंचीं, जहां लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान मौजूद फैंस उन्हें देखने के लिए उत्साहित नजर आए।
 

वाराणसी। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित गुरुवार को वाराणसी पहुंचीं, जहां लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान मौजूद फैंस उन्हें देखने के लिए उत्साहित नजर आए।

इस अवसर पर उनके साथ उनके पति डॉ. श्रीराम नेने और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह भी मौजूद रहे। वाराणसी प्रवास के दौरान माधुरी दीक्षित ने अपने पति के साथ क्रूज से गंगा आरती का दिव्य नजारा देखा, जिससे वे बेहद प्रभावित दिखीं।