वाराणसी में एयर-शो देखने उमड़ेंगे लाखों दर्शक, भीड़ नियंत्रण को बन रहा पीपा पुल

नमो घाट पर होने वाले भव्य एयर शो की तैयारी जोरों पर है। एयर शो देखने के लिए लाखों दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है। भीड़ नियंत्रण के लिए आदि केशव घाट से नमो घाट के बीच पीपा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। वैकल्पिक मार्ग से न सिर्फ गंगा और वरूणा के बीच कनेक्टिविटी बनेगी, बल्कि पैदल राहगीरों के साथ ही वाहनों के आवागमन में भी सहूलियत होगी। 
 

वाराणसी। नमो घाट पर होने वाले भव्य एयर शो की तैयारी जोरों पर है। एयर शो देखने के लिए लाखों दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है। भीड़ नियंत्रण के लिए आदि केशव घाट से नमो घाट के बीच पीपा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। वैकल्पिक मार्ग से न सिर्फ गंगा और वरूणा के बीच कनेक्टिविटी बनेगी, बल्कि पैदल राहगीरों के साथ ही वाहनों के आवागमन में भी सहूलियत होगी। 

आदिकेशव से नमो घाट तक बन रहा अस्थायी पुल 
लोक निर्माण विभाग की ओर से मंगलवार की देर शाम पीपा पुल निर्माण का काम शुरू करा दिया गया है। नमो घाट के पूर्वी छोर से लेकर आदि केशव घाट तक पुल का निर्माण कराया जा रहा है। यह अस्थाई पुल गंगा और वरूणा के ऊपर बनाया जाएगा। इसके निर्माण से नमो घाट आने-जाने वालेलोगों को वैकल्पिक रास्ता मिलेगा। वाहनों का भी आवागमन सुगम होगा। 

एयर शो देखने उमड़ेगी लाखों की भीड़ 
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार एयर शो के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों के निर्माण पर काम किया जा रहा है। आदि केशव घाट से नमो घाट तक पीपा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी।