जुए के फड़ पर लग रहा था लाखों का दांव, छापेमारी में पुलिस ने 47 आरोपितों को पकड़ा, 21.11 लाख नकदी बरामद 

सिगरा थाना क्षेत्र के रथयात्रा स्थित डी कुसुमकुंज मकान में चल रहे कथित जुए के अड्डे पर एसओजी-2 और सिगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को छापेमारी कर 47 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 21 लाख 11 हजार 965 रुपये नकद, 53 मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते और 10 नई ताश की गड्डियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई।
 

पुलिस के अनुसार, मकान मालिक विशाल सिंह के यहां रुपये लेकर खिलाया जाता था जुआ

रोशन कुमार, रफीक खान और विजय जायसवाल पर जुए की व्यवस्था कराने का आरोप

सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत सभी 47 आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के रथयात्रा स्थित डी कुसुमकुंज मकान में चल रहे कथित जुए के अड्डे पर एसओजी-2 और सिगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को छापेमारी कर 47 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 21 लाख 11 हजार 965 रुपये नकद, 53 मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते और 10 नई ताश की गड्डियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, पुलिस उपायुक्त अपराध के निर्देश पर जुआ और आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 सितंबर को मिली सूचना के आधार पर टीम ने केशव पान भंडार के पास मकान संख्या डी 59/1 ई में छापेमारी की। पुलिस ने घेराबंदी कर एक कमरे में जुआ खेल रहे 47 लोगों को गिरफ्तार किया।

फड़ से 19.53 लाख, तलाशी में मिले 1.58 लाख
पुलिस के मुताबिक, मौके पर जुए की फड़ से 19,53,455 रुपये और आरोपितों की जामा तलाशी में 1,58,510 रुपये मिले। इस तरह कुल 21,11,965 रुपये नकद बरामद हुए। इसके साथ ही मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां भी कब्जे में ली गईं।

मकान मालिक के नाम के दस्तावेज भी मिले
पुलिस की पूछताछ के अनुसार, आरोपितों ने बताया कि भवन स्वामी विशाल सिंह मकान में रुपये लेकर जुआ खिलवाता था। रोशन कुमार, रफीक खान और विजय जायसवाल के सहयोग से जुआ खेलने की व्यवस्था कराई जाती थी और इसके एवज में प्रतिदिन रुपये लिए जाते थे। मौके से विशाल सिंह के नाम का ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और विभिन्न बैंकों के डेबिट व क्रेडिट कार्ड भी बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस ने बरामद सामान की चिटबंदी और सील की कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम और विवरण
पुलिस की ओर से जारी सूची के अनुसार सभी 47 गिरफ्तार आरोपितों के नाम क्रमवार दिए गए हैं। रोशन कुमार निवासी माधोपुर, थाना सिगरा, वाराणसी, रफीक खान निवासी लल्लापुरा, थाना सिगरा, वाराणसी, विजय जायसवाल निवासी जद्दुमंडी, थाना लक्सा, अभिषेक सिंह अंजही मोहाल, कपूरनाथ मंदिर, पूरे भागवत, थाना गोपीगंज, भदोही, गोपाल सेठ निवासी खट्टी मोहाल, थाना गोपीगंज, भदोही, आशुतोष गुप्ता निवासी खोजवा बाजार, थाना भेलूपुर, वाराणसी, आनंद कुमार गुप्ता निवासी खोजवा बाजार, थाना भेलूपुर, धर्मेंद्र कुमार निवासी पूरे रजई, थाना गोपीगंज, भदोही, अफसर अली निवासी ग्राम मलादरपुर, थाना चील्ह, मिर्जापुर, अजय कुमार निवासी मलिन बस्ती, मलदहिया, थाना सिगरा, अजय चौहान निवासी मलहिया टोला, चौकाघाट, थाना चेतगंज, अजीत कुमार चौरसिया निवासी चंदुआ छित्तूपुर, थाना सिगरा, दीपक चौहान निवासी मलहिया टोला, चौकाघाट, थाना चेतगंज, राजित राम तिवारी निवासी तिवारीपुर मिश्री, थाना हंडिया, प्रयागराज, दीपक केशरी निवासी ओबरा, थाना ओबरा, सोनभद्र, राहुल सेठ निवासी जीडी रोड, थाना गोपीगंज, भदोही, महेश यादव निवासी पंचकोशी रोड, थाना शिवपुर, अनिल कुमार गुप्ता निवासी अंजही मोहाल, थाना गोपीगंज, भदोही, सतीश गुप्ता निवासी सोनारपुर, थाना भेलूपुर, वाराणसी, आजम निवासी लल्लापुरा, थाना सिगरा, वाराणसी, गोविंद केशरी निवासी शाहगंज रोड, पटेल नगर, थाना राजगढ़, मिर्जापुर, राज कुमार आदमपुर, थाना आदमपुर, वाराणसी, अरुण सोनकर निवासी चंदुआ छित्तूपुर, थाना सिगरा, वाराणसी, मोहित चौरसिया निवासी लल्लापुरा, थाना सिगरा, प्रिंस पांडेय निवासी ग्राम चंद्रभानपुर, थाना मेहनगर, आजमगढ़, सुमित मौर्या निवासी लल्लापुरा, थाना सिगरा, असगर अली निवासी महगुपुर, थाना लोहता, सुनील कुमार सिंह निवासी जंगमबाड़ी, थाना दशाश्वमेध, शंभूनाथ जायसवाल निवासी पश्चिम मोहाल, थाना गोपीगंज, भदोही, संदीप गुप्ता निवासी ओबरा सेक्टर-3, थाना ओबरा, सोनभद्र, अमित शर्मा निवासी न्यू कॉलोनी, ककरमत्ता, थाना भेलूपुर, अजहरूद्दीन निवासी लोहता, थाना लोहता, अंशुल पटेल निवासी संकुलधारा पोखरा, थाना भेलूपुर, विनोद गिरी निवासी जद्दुमंडी, थाना लक्सा, विकास कुमार जायसवाल निवासी उमा निकेतन, भागीरथी नगर, सुंदरपुर, थाना लंका, नितेश निवासी बेलवानी, थाना बलुआ, चंदौली, राजू सेठ निवासी लक्ष्मीकुंड, लक्सा रोड, थाना लक्सा, हेमंत जायसवाल उर्फ मामा निवासी खारी कुआं, जंगमवाड़ी, थाना दशाश्वमेध, प्रमोद कुमार सिंह निवासी बालीपुर, थाना ज्ञानपुर, भदोही, सौरभ मौर्या निवासी लहंगपुरा, थाना लक्सा, महेंद्र जायसवाल निवासी बड़ी बाजार, थाना जैतपुरा, रितिक सेठ निवासी शिवपुर, थाना शिवपुर, राजवीर सिंह निवासी ग्राम सरसवा, थाना शिवपुर, श्याम साहनी निवासी भदैनी, थाना भेलूपुर, बृजेश जायसवाल निवासी लालजी कुआं, थाना शिवपुर, अमन शर्मा उर्फ सोनू मिश्रा निवासी न्यू कॉलोनी, ककरमत्ता, थाना भेलूपुर, दीपक कुमार निवासी वार्ड चुर्क, थाना राबर्ट्सगंज, सोनभद्र शामिल हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
एसओजी-2 टीम: उपनिरीक्षक पंकज सिंह चौहान, प्रभारी एसओजी-2, हेड कांस्टेबल बृज बिहारी ओझा और कांस्टेबल आशीष कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, कमल किशोर और गौरव भारती रहे। वहीं थाना सिगरा पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवम, पार्थ तिवारी, विवेक सिंह, भरत भट्ट और सलमान खान सहित हेड कांस्टेबल अनंत सिंह, चालक हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल ब्रह्मदेव सिंह, मनोज राय, कांस्टेबल विनोद कुमार तथा आरक्षी प्रभाकर यादव, हेमंत कुमार सरोज, मनीष कुमार गौड़, अभिषेक, संदीप कुमार सिंह, शुभम कुमार, बृज मोहन, महिला आरक्षी शिवानी सिंह और अर्चना शामिल रहीं।