काशी तमिल संगमम 4.0 : बनारस स्टेशन पर पहुंचा 216 छात्रों का दल, ढोल-नगाड़े के साथ हुआ पारंपरिक स्वागत 

काशी तमिल संगमम 4.0 का आगाज छात्रों के पारंपरिक स्वागत के साथ हुआ। तमिलनाडु से आए 216 छात्रों का पहला दल जैसे ही बनारस स्टेशन पहुंचा, स्टेशन परिसर उत्साह और सांस्कृतिक उमंग से भर उठा। छात्रों का स्वागत माला पहनाकर, ढोल-नगाड़ों की गूंज और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के बीच किया गया। आयोजक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से अभिवादन किया और उन्हें काशी की अध्यात्मिकता व सांस्कृतिक भव्यता का प्रथम अनुभव कराया। इस दौरान भाजपा एलएलसी हंसराज विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।
 

वाराणसी। काशी तमिल संगमम 4.0 का आगाज छात्रों के पारंपरिक स्वागत के साथ हुआ। तमिलनाडु से आए 216 छात्रों का पहला दल जैसे ही बनारस स्टेशन पहुंचा, स्टेशन परिसर उत्साह और सांस्कृतिक उमंग से भर उठा। छात्रों का स्वागत माला पहनाकर, ढोल-नगाड़ों की गूंज और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के बीच किया गया। आयोजक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से अभिवादन किया और उन्हें काशी की अध्यात्मिकता व सांस्कृतिक भव्यता का प्रथम अनुभव कराया। इस दौरान भाजपा एलएलसी हंसराज विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।

स्वागत समारोह के बाद छात्रों के दल को श्री काशी विश्वनाथ धाम ले जाया जाएगा, जहां वे बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर कॉरिडोर की दिव्यता और मंदिर की भव्यता का अवलोकन करेंगे। इसी क्रम में काशी तमिल संगमम 4.0 के औपचारिक शुभारंभ हेतु नमो घाट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां काशी और तमिलनाडु की परंपराओं का अद्भुत समागम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

शाम 5:30 बजे छात्र नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर गंगा के पावन घाटों का भ्रमण करेंगे। क्रूज राइड के दौरान वे विश्वविख्यात गंगा आरती का भी आनंद लेंगे। इसके बाद रविदास घाट पर उतरकर सभी प्रतिनिधि छावनी स्थित होटल पहुंचेंगे। अगले दिन बुधवार को डेलीगेट्स का कार्यक्रम हनुमान घाट से शुरू होगा, जहां वे गंगा स्नान करेंगे। 

इसके पश्चात वे तमिल महाकवि सुब्रमण्यम भारती स्मृति स्थल और शंकराचार्य मठ में दर्शन करेंगे। संस्कार मठ में नाश्ते के बाद सभी प्रतिनिधि सुबह 10:30 बजे तक बीएचयू के थीमैटिक सत्र में सम्मिलित होंगे। शिक्षा एवं संस्कृति से जुड़े एकेडमिक कार्यक्रम शाम 4:30 बजे तक चलेंगे। इसके बाद सभी डेलीगेट्स सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो का आनंद लेंगे और अगले दिन प्रयागराज एवं अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।