वाराणसी पहुंचे जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत”

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सोमवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। वे विशेष विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर पहले से ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क थीं। एयरपोर्ट परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
 

वाराणसी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सोमवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। वे विशेष विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर पहले से ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क थीं। एयरपोर्ट परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

प्रोटोकॉल प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पाण्डेय भी मौजूद रहे। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का स्वागत किया। उनके साथ भाजपा के अन्य पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने उनका अभिनंदन करते हुए काशी आगमन पर खुशी जताई।

उपराज्यपाल का यह दौरा धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के उद्देश्य से निर्धारित है। संभावना है कि वे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और शहर में चल रहे कुछ प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं। उनके दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।