राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर वाराणसी में तीन दिन रूट डायवर्जन, इन मार्गों पर प्रभावित रहेगा वाहनों का आवागमन, जानिये ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के वाराणसी दौरे के मद्देनजर शहर में तीन दिन (27 से 29 जुलाई) तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से इसको लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। साथ ही नगरवासियों से रूट डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की गई है। 
 

वाराणसी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के वाराणसी दौरे के मद्देनजर शहर में तीन दिन (27 से 29 जुलाई) तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से इसको लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। साथ ही नगरवासियों से रूट डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की गई है। 

बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहा से वीवीआईपी आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को बाबतपुर ओवरब्रिज/पिंडरा कट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 

बाबतपुर ओवरब्रिज के ऊपर वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन का संचालन नहीं होगा। 

हरहुआ रिंग रोड ओवरब्रिज के ऊपर वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन का संचालन नहीं होगा। 

तरना ओवरब्रिज के ऊपर भी वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। 

गिलट बाजार तिराहा से वीवीआईपी आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को भोजूबीर तिराहा/तरना की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को सेंट्रल जेल रोड/शिवपुर बाजार की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

भोजूबीर तिराहा से वीवीआईपी के आवमगन/प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को सर्किट हाउस/गिलट बाजार पुलिस चौकी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो पुलिस लाइन चौराहा होकर गंतव्य को जाएंगे। 

गोलघर कचहरी से वीवीआईपी आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को सर्किट हाउस की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को अंबेडकर चौराहा/अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो अंबेडकर चौराहा/अर्दली बाजार होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। 
 

जेपी मेहता तिराहा से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को दैत्रावीर, भोजूबीर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जएगा, इन वाहनो को सेंट्रल जेल रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो सेंट्रल जेल, शिवपुर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। 

पुलिस लाइन चौराहा से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के किसी भी प्रकार के वाहन को गोलघर कचहरी चौराहा/तड़ीखाना तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें पांडेयपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

तड़ीखाना तिराहा से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी वाहन को पुलिस लाइन चौराहा/चौकाघाट तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें पांडेयपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

चौकाघाट चौराहा से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को पुलिस लाइन चौराहा/तेलियाबाग तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें अंधरापुल चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

तेलियाबाग तिराहा से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी वाहन को मलदहिया चौराहा/तेलियाबाग तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें अमर उजाला तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

मरीमाई तिराहा से वीवीआईपी आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी वाहन को मरीमाई तिराहा/साजन तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें लकड़ीमंडी तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

मलदहिया चौराहा से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को मरीमाई तिराहा/साजन तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें इंग्लिशिया लाइन तिराहा/लहुराबीर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

इंग्लिशिया लाइन तिराहा से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को मलदहिया चौराहा/साजन तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें इंग्लिशिया लाइन तिराहा/लहुराबीर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

इंग्लिशिया लाइन तिराहा से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को मलदहिया चौराहा/साजन तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें धर्मशाला तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

सिगरा तिराहा से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को मलदहिया चौराहा/सिगरा तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें इंग्लिशिया लाइन तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

भारत सेवा आश्रम तिराहा से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को सिगरा स्टेडियम गेट नंबर-2/साजन तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें सिगरा चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

सिगरा स्टेडियम गेट नंबर 2 तिराहा से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी वाहन को भारत सेवा आश्रम तिराहा/रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 

सीआरपीएफ आफिसर्स मेस तिराहा से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी वाहन को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 

लकड़ीमंडी तिराहा से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी वाहन को गोलगड्डा तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें अमर उजाला तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

सूजाबाद पुलिस चौकी से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के 3 घंटे पूर्व सभी प्रकार के मालवाहकों का संचालन बंद रहेगा। 

पड़ाव चौराहा से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी वाहन को रामनगर चौराहा/पड़ाव चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 

पीएसी तिराहा से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी वाहन को रामनगर चौराहा/पड़ाव चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 

रामनगर चौराहा से वीवीआईपी आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी वाहन को रामनगर चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें पंचवटी/शास्त्री चौक की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

टेंगरा मोड़ से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी वाहन को रामनगर चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें डाफी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

आशियाना चौराहा से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी वाहन को मिंट हाउस तिराहा/अंबेडकर चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें जेएचवी मॉल की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

मिंट हाउस तिराहा से वीवीआईपी आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी वाहन को इंडिया होटल चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें नदेसर तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

इंडिया होटल चौराहा से वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी वाहन को कैंट रेलवे स्टेशन/मिंट हाउस तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 

नदेसर चौराहा से वीवीआईपी आगमन/प्रस्थान के समय किसी भी वाहन को इंडिया होटल चौराहा/मिंट हाउस तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।