दम है तो मदरसों और मौलवी पर एआई वीडियो बनाकर दिखाएं अखिलेश: महंत जगदीश्वर दास
- हिंदू समाज की शांति को कमजोरी न समझे विपक्ष, अन्य मजहबों पर वीडियो बनाने की दी खुली चुनौती
वाराणसी। सिद्ध पीठ शिव साईं शनि धाम के महंत जगदीश्वर दास जी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को खुला चैलेंज देते हुए कहा है कि अगर उनमें जरा सा भी दम है, तो वे किसी मदरसे के मौलवी या अन्य मजहबों पर ऐसा विवादित एआई वीडियो बनाकर दिखाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि हिंदू बहुत शांत और सरल स्वभाव का होता है, लेकिन उसकी सहनशीलता को कमजोरी समझने की भूल न की जाए। अगर सपा प्रमुख ने दूसरे धर्मों पर ऐसी हिमाकत की होती, तो उन्हें ऐसा सबक मिलता जिसे वे जीवन भर याद रखते। हिंदुओं और संतों को आसान निशाना बनाकर की जा रही यह राजनीति 2027 के चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ कर देगी।
'विनाश काले विपरीत बुद्धि', मुद्दों से भटक कर सनातन और राममंदिर को बनाया जा रहा निशाना
महंत जगदीश्वर दास ने विपक्ष की नीयत पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इनकी स्थिति 'विनाश काले विपरीत बुद्धि' जैसी हो चुकी है। विपक्ष के पास आज कोई वास्तविक जनमुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह केवल सनातन धर्म, संत समाज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भव्य राम मंदिर को टार्गेट करने पर उतर आया है। उन्होंने दो टूक कहा कि सनातन पर लगातार किए जा रहे इन हमलों को अब हिंदू समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और इसका मुंहतोड़ जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा।
सपा के पीडीए का असली मतलब 'पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी'
विपक्ष के गठबंधन और चुनावी नारों की धज्जियां उड़ाते हुए महंत जी ने कहा कि सपा के पीडीए का असली अर्थ 'पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी' है। इनका एकमात्र मकसद देशद्रोहियों की पीठ थपथपाना और पाकिस्तान के विकास की चाहत रखना है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं की मानसिकता राष्ट्र का अपमान करने, हिंदू समाज का शोषण करने और देश के साथ गद्दारी करने की बन चुकी है।
साधु और मुख्यमंत्री का उपहास उड़ाना मानसिक दिवालियापन
अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए वीडियो की घोर निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि एक संन्यासी मुख्यमंत्री और साधु को चिलम पीते तथा अनैतिक कार्य करते दिखाना विपक्ष की विकृत मानसिकता को दर्शाता है। सपा नेता अपने ही शासनकाल के काले कारनामों को वीडियो में दिखाकर संतों और वर्तमान सरकार पर मढ़ने की निकृष्ट कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने नसीहत दी कि राजनीति का मूल धर्म जनता और प्रजा की उन्नति करना है, न कि धर्म और संतों का उपहास उड़ाना।
2027 में राष्ट्र और धर्म रक्षा के लिए एकजुट होकर वोट करेगा हिंदू जनमानस
महंत जगदीश्वर दास ने अंत में स्पष्ट संदेश दिया कि आज का हिंदू जाग चुका है और अपनी आस्था का अपमान करने वालों को पहचान चुका है। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूरा हिंदू जनमानस राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए मतदान करेगा और संतों की मर्यादा तार-तार करने वाली ताकतों को ऐसा सबक सिखाएगा कि उनका राजनीतिक अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा।