वाराणसी में जघन्य वारदात : कोनिया में सिलेंडर से सिर कूचकर मजदूर की हत्या, तीन युवकों ने घटना को दिया अंजाम, आरोपी फरार 

आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया घाट के पास शनिवार को एक युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया। आरोप है कि तीन युवकों ने गैस सिलेंडर से सिर कूचकर अंकित राजभर (29) की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
 

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया घाट के पास शनिवार को एक युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया। आरोप है कि तीन युवकों ने गैस सिलेंडर से सिर कूचकर अंकित राजभर (29) की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

अंकित राजभर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर तीन युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान गैस सिलेंडर से उसके सिर पर वार किया गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

वारदात की सूचना पर एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह, आदमपुर इंस्पेक्टर विमल मिश्रा और चौकी प्रभारी बलिराम यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जानकारी में तीन युवकों के वारदात में शामिल होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस अभी हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है।