Guru Purnima - 2023 : गंगा स्नान के लिए उमड़े भक्त, गुरुओं के दर्शन-पूजन कर होंगे तृप्त 

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को गंगा स्नान के लिए भक्तों का रेला घाटों पर उमड़ा। लोगों ने विधिविधान से गंगा स्नान करने के साथ ही पंडे, पुरोहितों को दान दिया। मठों व मंदिरों में देर रात तक गुरुओं के दर्शन-पूजन का सिलसिला चलेगा। इसको लेकर प्रशासन भी अलर्ट रहा। 
 

वाराणसी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को गंगा स्नान के लिए भक्तों का रेला घाटों पर उमड़ा। लोगों ने विधिविधान से गंगा स्नान करने के साथ ही पंडे, पुरोहितों को दान दिया। मठों व मंदिरों में देर रात तक गुरुओं के दर्शन-पूजन का सिलसिला चलेगा। इसको लेकर प्रशासन भी अलर्ट रहा। 

गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं के दर्शन व चरण वंदना के लिए देश-विदेश से काशी में भक्त पहुंचे हैं। सोमवार की भोर से ही गंगा स्नान के लिए भक्तों का रेला घाटों पर उमड़ पड़ा। लोगों ने गंगा स्नान व दान-पुण्य किया। इसका विशेष पुष्य मिलता है। गुरु पूर्णिमा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। घाटों पर पुलिस की मुकम्मल व्यवस्था रही। 

गुरु पूर्णिमा के साथ ही आषाढ़ मास का समापन होगा। वहीं मंगलवार से मनभावन सावन मास की शुरूआत होगी। ऐसे में भक्त गुरुओं के चरण वंदन के साथ ही काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ का भी दर्शन-पूजन करेंगे। पुलिस ने भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। घाटों से लेकर मठ, आश्रमों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी रूट डायवर्जन किया गया है।