फ्लाईओवर के नीचे विकसित होगा ग्रीन फील्ड, नगर निगम ने शुरू किया सर्वे 

शहर के दो फ्लाईओवर के नीचे ग्रीन फील्ड विकसित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने सर्वे शुरू कर दिया है। यहां बेंच और लाइटिंग की भी व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि आने-जाने वालों को सुविधा मिल सके। शहर में पर्यटकों की बढ़ती संख्या और ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 
 

वाराणसी। शहर के दो फ्लाईओवर के नीचे ग्रीन फील्ड विकसित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने सर्वे शुरू कर दिया है। यहां बेंच और लाइटिंग की भी व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि आने-जाने वालों को सुविधा मिल सके। शहर में पर्यटकों की बढ़ती संख्या और ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 

नगर निगम की ओर से आशापुर और पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे ग्रीन फील्ड बनाया जाएगा। अधिकारियों का मानान है कि फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ सर्विस लेन पर यातायात का दबाव रहता है। बीच में पार्किंग होने से वाहनों की आवाजाही भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बढ़ जाती है। इससे जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पाएगा। यदि फ्लाईओवर के नीचे ग्रीन फील्ड रहेगा तो पैदल मुसाफिरों को सहूलियत होगी। 

फ्लाईओवर के नीचे बेंच आदि की व्यवस्था होने से यहां पैदल यात्री कुछ समय तक बैठकर विश्राम भी कर सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए ग्रीन फील्ड विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। फ्लाईओवर के नीचे हरियाली के साथ सुंदर पौधे भी लगाए जाएंगे, जिनसे खूबसूरती बढ़ सके। इनकी नियमित देखरेख की जाएगी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने एक संस्था को ड्राइंग और डिजाइन बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके आधार पर ही काम कराया जाएगा।