Gen-Z Connect Yatra को काशी विद्यापीठ गेट पर रोका, पुलिस से भिड़े छात्र, ABVP और NSUI कार्यकर्ता भी हुए आमने-सामने

पेपर लीक, परीक्षा में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा की लागत के मुद्दे पर निकाली गई Gen-Z Connect Yatra को लेकर शनिवार को वाराणसी पहुंची। पुलिस ने साइकिल यात्रियों को काशी विद्यापीठ के गेट पर ही रोक दिया। इसको लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। छात्र पुलिस से भिड़ गए। वहीं यात्रा के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश को लेकर ABVP और NSUI कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। पुलिस ने अनुमति नहीं होने का हवाला देते हुए यात्रा को गेट पर रोक दिया। साइकिल यात्री बीएचयू के लिए रवाना हो गए। 
 

वाराणसी। पेपर लीक, परीक्षा में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा की लागत के मुद्दे पर निकाली गई Gen-Z Connect Yatra को लेकर शनिवार को वाराणसी पहुंची। पुलिस ने साइकिल यात्रियों को काशी विद्यापीठ के गेट पर ही रोक दिया। इसको लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। छात्र पुलिस से भिड़ गए। वहीं यात्रा के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश को लेकर ABVP और NSUI कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। पुलिस ने अनुमति नहीं होने का हवाला देते हुए यात्रा को गेट पर रोक दिया। साइकिल यात्री बीएचयू के लिए रवाना हो गए। 

Justice Morcha की ओर से आयोजित Gen-Z Connect Yatra शनिवार को वाराणसी पहुंची। कचहरी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंचने पर यात्रा को लोगों का समर्थन मिला। इसके बाद यात्रा काशी विद्यापीठ की ओर बढ़ी। यहां पुलिस ने विश्वविद्यालय में प्रवेश की अनुमति नहीं होने की बात कहते हुए यात्रियों को रोक दिया। यात्रा को परिसर में जाने से रोके जाने पर साइकिल सवार पुलिस से उलझ गए और अंदर जाने की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिस और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, ABVP कार्यकर्ताओं ने भी Gen-Z Connect Yatra के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर आपत्ति जताई। इससे मौके पर दोनों छात्र संगठनों के बीच आमने-सामने की स्थिति बन गई।

इसी बीच NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी भी यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के छात्र और नौजवान पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए। पुलिस ने यात्रा को काशी विद्यापीठ परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया। बाद में यात्रा BHU की ओर रवाना हो गई। शांति व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।