वाराणसी में गंगा का जलस्तर स्थिर, अभी भी घाट और मंदिर जलमग्न, तटवर्ती इलाकों में सतर्कता

गंगा के जलस्तर गुरुवार को स्थिर हो गया। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार की सुबह जलस्तर स्थिर हो गया। जलस्तर 67.9 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु से लगभग तीन मीटर नीचे है।
 

वाराणसी। गंगा के जलस्तर गुरुवार को स्थिर हो गया। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार की सुबह जलस्तर स्थिर हो गया। जलस्तर 67.9 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु से लगभग तीन मीटर नीचे है।

 

गंगा के जलस्तर में पिछले दिनों लगातार बढ़ोत्तरी हो रही थी। जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। गंगा चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गई थीं। घाट और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए थे। ऐसे में चुनौती बढ़ गई थी। घाट किनारे रहने वाले लोग बाढ़ की आशंका को लेकर सशंकित थे। 

पिछले दो दिनों से गंगा के जलस्तर में गिरावट हो रही थी। सोमवार से जलस्तर में कमी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। वहीं गुरुवार की सुबह जलस्तर स्थिर हो गया। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर और खतरे का बिंदु 71.26 मीटर है। एनडीआरएफ, जल पुलिस के साथ ही प्रशासन नजर बनाए हुए हैं। आला अधिकारी लगातार अपडेट ले रहे हैं।