वाराणसी में गंगा के जलस्तर ने पार किया वार्निंग लेवल, मंडराने लगा बाढ़ का खतरा

 वाराणसी। गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और शहर में बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। राजघाट, वाराणसी (CWC गेज साइट) पर दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार, गंगा का जलस्तर 70.262 मीटर से ऊपर पहुंच गया है। जलस्तर प्रति घंटा 4 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। इसके बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में एक्टिव हो चुका है। 
 
बता दें कि बनारस में खतरे का निशान 71.262 मीटर है और विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि यही रफ्तार रही तो जलस्तर जल्द ही इस स्तर को भी पार कर सकता है। साल 1978 में गंगा का उच्चतम बाढ़ स्तर (H.F.L.) 73.901 मीटर दर्ज किया गया था और मौजूदा स्थिति उस रिकॉर्ड के करीब पहुंचने की आशंका पैदा कर रही है।

प्रशासन ने गंगा और वरुणा नदियों के किनारे बसे लोगों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। स्थानीय प्रशासन बाढ़ से निपटने की तैयारियों में जुटा है। निवासियों से अपील की गई है कि वे नदी किनारे न जाएं।

देखें तस्वीरें