G20 डेलिगेट्स ने दशाश्वमेध घाट पर देखी मां गंगा की भव्य आरती, चार मिनट छह सेकेंट का शंखनाद सुनकर हुए चकित 

 

वाराणसी। G20 डेलिगेट्स ने शुक्रवार की शाम दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की विश्व प्रसिद्ध आरती देखी। वहीं चार मिनट छह सेकेंड के शंखनाद सुनकर चकित हो गए। डेलीगेट्स राजघाट से क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट पहुंचे। इस दौरान दशाश्वमेध घाट को भव्य तरीके से सजाया गया। विदेशी मेहमान इस अद्धुत पल के मुरीद हो गए। 

वाराणसी में इस समय G20 सदस्य देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक चल रही है। शाम को डेलीगेट्स क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट पहुंचे। इस दौरान गंगा से आरती का भव्य नजारा देखा। विदेशी मेहमानों के आगमन के मद्देनजर गंगा की भव्य आरती की गई। वहीं घाट को फूलमालाओं व 5100 दीपों से भव्य तरीके से सजाया गया था। 

इस दौरान गंगा सेवा निधि व जिला प्रशासन की ओर से दशाश्वमेध घाट को फूल मालाओं व 5100 दीपो से सजाया गया था। गंगा सेवा निधि के सात अर्चकों द्वारा भव्य रूप से मां गंगा की आरती संपन्न हुई। साथ ही गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने कहा कि दशाश्वमेध घाट को भव्य तरीके से सजाया गया था। भारत G-20 सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। यह भारत के साथ ही काशीवासियों के गौरव की बात है। इस दौरान कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव सुरजीत सिंह, हनुमान यादव समेत भरी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।