बाबतपुर एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन भी विदेशी यात्री के पास मिला सैटेलाइट फोन, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चेकिंग के दौरान लगातार दूसरे दिन विदेशी यात्री के पास सैटेलाइट फोन बरामद किया गया। इससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। पूछताछ के बाद यात्री से लिखित माफीनामा लिया गया।
Mar 2, 2026, 11:48 IST
वाराणसी। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चेकिंग के दौरान लगातार दूसरे दिन विदेशी यात्री के पास सैटेलाइट फोन बरामद किया गया। इससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। पूछताछ के बाद यात्री से लिखित माफीनामा लिया गया।
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार रूस के मुरमान्स्क क्षेत्र निवासी दिमित्री लुकिन वाराणसी से हैदराबाद होते हुए गोवा जा रहा था। वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के हैंडबैग की स्कैनिंग के दौरान अंदर संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण दिखाई दिया। गहन जांच में बैग के अंदर सैटेलाइट फोन निकला।
सीआईएसएफ के जवानों ने तत्काल यात्री को रोककर पूछताछ की। वहीं पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की पूछताछ में कोई प्रारंभिक तौर पर कोई आपराधिक मंशा स्पष्ट नहीं हुई। इस पर यात्री से लिखित माफीनामा लिया गया। दरअसल, भारत में सैटेलाइट फोन प्रतिबंधित है।